फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kriti Sanon: कृति सेनन ने हासिल किया खास मुकाम, अभिनेत्री को मिला यूएई गोल्डन वीजा

Thu, 25 Jan 2024 06:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 25 Jan 2024 06:11 PM IST
विज्ञापन
Kriti Sanon Received Golden Visa in UAE after Shah Rukh Khan Sanjay Dutt and Other Details inside
कृति सेनन - फोटो : social media

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कृति सेनन बॉलीवुड की प्रतिभावान कलाकारों में से एक हैं। अपनी कला के दम पर उन्होंने देश के साथ विदेश में भी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग बना रखी है। इस बीच अभिनेत्री के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। हाल ही में उन्हें प्रतिष्ठित यूएई गोल्डन वीजा से सम्मानित किया गया है। इसके बाद वे शाहरुख खान जैसी प्रसिद्ध भारतीय फिल्म हस्तियों की श्रेणी में शामिल हो गई हैं, जिन्हें पहले यह सम्मान मिल चुका है।


Filamchi Music Award 2024: पटना में सजेगी भोजपुरी सितारों की महफिल, हिंदी सिनेमा के सितारे भी करेंगे शिरकत

Kriti Sanon Received Golden Visa in UAE after Shah Rukh Khan Sanjay Dutt and Other Details inside
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

2019 में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) द्वारा पेश की गई, गोल्डन वीजा प्रणाली लंबी अवधि के निवास वीजा की सुविधा देती है, जिससे विदेशियों को राष्ट्रीय प्रायोजक की आवश्यकता के बिना और उनके 100 प्रतिशत स्वामित्व के साथ यूएई में रहने, काम करने, व्यापार और अध्ययन करने में सक्षम बनाया जाता है। 

Kriti Sanon Received Golden Visa in UAE after Shah Rukh Khan Sanjay Dutt and Other Details inside
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

ईसीएच डिजिटल के सीईओ इकबाल मार्कोनी से कृति सेनन को यह गोल्डन वीजा मिला। अपना आभार व्यक्त करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “यूएई गोल्डन वीजा प्राप्त करना सम्मान की बात है। दुबई का मेरे दिल में एक विशेष स्थान है और मैं इसके जीवंत सांस्कृतिक परिदृश्य का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon Received Golden Visa in UAE after Shah Rukh Khan Sanjay Dutt and Other Details inside
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति से पहले, शाहरुख खान और उनके परिवार, संजय दत्त, सानिया मिर्जा, बोनी कपूर और उनके बच्चे अर्जुन, जान्हवी, खुशी और अंशुला कपूर, संजय कपूर, वरुण धवन, रणवीर सिंह, कमल हासन, मोहनलाल, ममूटी सहित कई हस्तियों को यह वीजा मिल चुका है। उनके अलावा दुलकर सलमान, मौनी रॉय, उर्वशी रौतेला, सुनील शेट्टी, नेहा कक्कड़, फराह खान, सोनू सूद, टोविनो थॉमस और अमला पॉल को भी इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन
Kriti Sanon Received Golden Visa in UAE after Shah Rukh Khan Sanjay Dutt and Other Details inside
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सेनन अमित जोशी और आराधना साह की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वे शाहिद के अपोजिट दिखेंगी। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की काफी सराहना मिला है। फिल्म में वे रोबोट के किरदार में हैं। इसे फरवरी के महीने में वैलेंटाइट वीक पर रिलीज करने की तैयारी है।
Cirkus: 'कोविड में टीम का घर चलाने के लिए बनाई थी फिल्म', रणवीर सिंह की 'सर्कस' की असफलता पर बोले रोहित शेट्टी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed