{"_id":"65b24de9e19d1362840673f2","slug":"sanjay-gupta-recalls-how-indian-police-force-actor-vivek-oberoi-backed-out-of-shootout-at-wadala-2024-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sanjay Gupta: संजय गुप्ता ने साधा विवेक ओबेरॉय पर निशाना, बताया- शूटआउट एड वडाला से अचानक पीछे हट गए थे एक्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sanjay Gupta: संजय गुप्ता ने साधा विवेक ओबेरॉय पर निशाना, बताया- शूटआउट एड वडाला से अचानक पीछे हट गए थे एक्टर
संजय गुप्ता अब तक कई हिट फिल्में बना चुके हैं। उन्होंने शूटआउट एट लोखंडवाला नाम की फिल्म से लोगों पर गहरी छाप छोड़ी है। इस फिल्म में उन्होंने माया डोलस की भूमिका के लिए विवेक ओबेरॉय को कास्ट किया था। हाल ही में विवेक की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स रिलीज हुई है। इसमें उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है। एक बातचीत के दौरान विवेक ने खुलासा किया था कि करियर में एक ऐसा वक्त भी आया था, जब उनके पास फिल्में नहीं थीं और वे डिप्रेशन में जा रहे थे।
हालांकि, उस समय संजय ने विवेक को शूटआउट एट लोखंडवाला ऑफर की थी। इस फिल्म में दर्शकों को विवेक की अदाकारी काफी पसंद आई थी, लेकिन इसके बाद जब निर्देशक ने उन्हें अपनी एंथोलॉजी फिल्म 'दस कहानियां' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए कहा तो उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया था। हाल ही में एक साक्षात्कार में संजय गुप्ता ने इन मुद्दों पर खुलकर बात की।
3 of 5
संजय गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि सभी कलाकार 'दस कहानियां' का हिस्सा बनने के लिए सहमत थे और विवेक एकमात्र व्यक्ति थे, जिन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। निर्देशक ने कहा कि इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा, लेकिन मन बना लिया कि अब से वे उनसे दूर रहेंगे। उसके बाद उन्होंने उनके साथ काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजय गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मकार ने आगे याद करते हुए कहा कि जब वे 'शूटआउट एट वडाला' बना रहे थे तो विवेक ने सुझाव दिया कि वे फिर से साथ काम करें, लेकिन इस बार भी, वे आखिरी समय में पीछे हट गए। संजय ने खुलासा किया कि ओबेरॉय दिवाली पर उनके घर आए थे, फिल्म की कहानी सुनी और बाद में फिल्म का हिस्सा बनने के लिए सहमत हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
संजय गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म की घोषणा की तो विवेक पीछे हट गए, क्योंकि उन्हें संजय दत्त की टीम से कुछ कॉल आए थे। बाद में, संजय ने उस भूमिका में सोनू सूद को कास्ट किया। माना जाता है कि यह फिल्म मुंबई के एक गैंगस्टर मान्या सुर्वे के जीवन पर आधारित थी। यह फिल्म दर्शकों को पसंद आई और व्यावसायिक रूप से भी सफल भी रही थी।
Filamchi Music Award 2024: पटना में सजेगी भोजपुरी सितारों की महफिल, हिंदी सिनेमा के सितारे भी करेंगे शिरकत
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।