फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fighter Song: 'फाइटर' का पहला गाना 'शेर खुल गए' रिलीज, डांस फ्लोर पर जमकर ठुमके लगाते नजर आए ऋतिक-दीपिका

Fri, 15 Dec 2023 01:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 15 Dec 2023 01:46 PM IST
विज्ञापन
Fighter first song sher khul gaye released hrithik roshan and deepika padukone set fire on party dance floor
शेर खुल गए - फोटो : Social media

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दर्शक बेसब्री से एक्शन फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से ऋतिक, दीपिका और करण सिंह ग्रोवर का पहला लुक जारी किया गया था, जिसने फैंस के बीच उत्साह पैदा किया। वहीं, अब निर्माताओं ने फैंस के उत्साह को बढ़ाने के लिए फिल्म का पहला गाना भी जारी कर दिया है, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Fighter first song sher khul gaye released hrithik roshan and deepika padukone set fire on party dance floor
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

'फाइटर' के निर्माताओं ने धमाकेदार गाना 'शेर खुल गए' आज रिलीज कर दिया है। यह एक पार्टी सॉन्ग है, जो क्रिसमस से पहले जारी किया गया है। इस तरह से यह गाना क्रिसमस और नए साल के जश्न में चार चांद लगा देगा। इस गाने में ऋतिक अपने बेहतरीन डांस मूव्स से फैंस को घायल कर रहे हैं, वहीं दीपिका ने भी अपने डांस से फ्लोर पर आग लगा दी।

Fighter first song sher khul gaye released hrithik roshan and deepika padukone set fire on party dance floor
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

इस गाने में फिल्म के सभी कलाकार फ्लोर पर जमकर थिरकते नजर आए। करण सिंह ग्रोवर ने ऋतिक के साथ कदम से कदम मिलाया। संजीदा शेख और अक्षय ओबेरॉय ने भी जमकर डांस मूव्स दिखाए। वहीं गाने में अनिल कपूर की धमाकेदार एंट्री दिखी, जिसने इस पार्टी सॉन्ग को और खास बना दिया। इस गाने को विशाल और शेखर, बेनी दयाल और शिल्पा राव ने गाया है। वहीं, संगीत विशाल और शेखर का है और गीत कुमार के हैं।
Shreyas Talpade: श्रेयस तलपड़े की हालत स्थिर, पत्नी दीप्ती ने हेल्थ अपडेट देते हुए जताया डाक्टरों का आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
Fighter first song sher khul gaye released hrithik roshan and deepika padukone set fire on party dance floor
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

'फाइटर' में पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। दोनों कलाकार बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और प्रतिभाशाली सितारों में से हैं और उनके फैंस उन्हें एक साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'फाइटर' का निर्माण वायकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा किया गया है। यह फिल्म निर्माता के रूप में सिद्धार्थ आनंद और उनकी पत्नी ममता आनंद की पहली फिल्म है। सिद्धार्थ आनंद, इससे पहले 'वॉर' और 'पठान' जैसी सफल एक्शन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
Murder Mubarak: दिनेश विजान ने नेटफ्लिक्स से मिलाया हाथ! ओटीटी पर रिलीज होगी मल्टी स्टारर फिल्म मर्डर मुबारक

विज्ञापन
Fighter first song sher khul gaye released hrithik roshan and deepika padukone set fire on party dance floor
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

'फाइटर' में ऋतिक, अनिल, दीपिका के अलावा सहायक भूमिकाओं में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज और अन्य सहित एक शानदार स्टार कास्ट है। विशाल-शेखर की जोड़ी फिल्म के लिए गाने और मूल स्कोर तैयार कर रही है। हवाई एक्शन फिल्म 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Year Ender: थिएटर छोड़ इस साल सीधा ओटीटी पर रिलीज हुईं ये धांसू फिल्में, लिस्ट में दो भाइयों की मूवीज भी शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed