फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fighter: ऋतिक रोशन ने दिया 'फाइटर' को लेकर बड़ा अपडेट! एक्शन फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर किया एलान

Mon, 06 Mar 2023 06:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 06 Mar 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
Fighter: Hrithik Roshan announces Shooting schedule wrap with a video along with his crew Watch  viral video
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिने प्रेमी बॉलीवुड के एकमात्र सुपरहीरो यानी ऋतिक रोशन को जल्द से जल्द एक्शन मोड में देखने के लिए उत्साहित हैं। अभिनेता अपने फैंस की मुराद पूरी करने के लिए दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं। दर्शक अक्सर ऋतिक रोशन को एक्शन प्रोजेक्ट्स में देखना पसंद करते हैं और 'फाइटर' उनमें से ही एक है। फैंस इस फिल्म के लिए पहले से ही उत्साहित हैं और अब ऋतिक ने उनकी एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। मेकर्स द्वारा साझा की गई रिलीज डेट के सामने आने के बाद हाल ही में  ऋतिक ने एक वीडियो के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि 'फाइटर' के शूटिंग शेड्यूल के खत्म होने की घोषणा कर दी है।

Fighter: Hrithik Roshan announces Shooting schedule wrap with a video along with his crew Watch  viral video
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जहां एक तरफ 'पठान' से जुड़े 'वॉर' के तारों ने ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' को सुर्खियों में ला दिया है। वहीं दूसरी तरफ अभिनेता की आगामी एक्शन फिल्म 'फाइटर' भी चर्चाओं में बनी हुई है। इस फिल्म से दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन के साथ पहली बार स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। ऐसे में दर्शक फिल्म का हर अपडेट जानने के लिए बेकरार हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन ने 'फाइटर' को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। दरअसल, अभिनेता और फिल्म की टीम ने आज यानी 6 मार्च को 'फाइटर' के शूटिंग शेड्यूल के पूरा होने की जानकारी साझा की है।
TMKOC: पुराने मेहता साहब ने शो छोड़ने की बताई वजह, कहा- कोई प्रोड्यूसर किसी एक्टर से बड़ा नहीं हो सकता

Fighter: Hrithik Roshan announces Shooting schedule wrap with a video along with his crew Watch  viral video
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फ्लाइट में 'फाइटर' की पूरी टीम के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सभी थंब्स अप करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के आखिर में सिद्धार्थ आनंद और ऋतिक रोशन सीट्स पर आकर बैठ जाते हैं। इतना ही नहीं वीडियो के आखिर में लिखा आता है कि फाइटर का शेड्यूल खत्म हो चुका है। लेकिन ताज्जुब बात तो यह है कि इस वीडियो में कहीं भी दीपिका पादुकोण नजर नहीं आ रही हैं, जो फैंस को थोड़ा सा परेशान कर रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fighter: Hrithik Roshan announces Shooting schedule wrap with a video along with his crew Watch  viral video
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को पोस्ट करने से एक दिन पहले रविवार को ऋतिक रोशन ने दो टॉय फाइटर जेट्स की तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों के साथ ही अभिनेता ने एक नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने सीखने और न सीखने की प्रक्रिया के बारे में बात की थी। ऋतिक ने लिखा था, 'फाइटर,  एयरबोर्न। री लर्निंग और अनलर्निंग। अभिनेता, मानव।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

 

विज्ञापन
Fighter: Hrithik Roshan announces Shooting schedule wrap with a video along with his crew Watch  viral video
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

'फाइटर' भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी होगी। फिल्म का निर्देशन 'वॉर' फेम सिद्धार्थ आनंद करेंगे और इसे वायाकॉम 18 स्टूडियोज, ममता आनंद, रेमन चिब और अंकु पांडे द्वारा निर्मित किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि ऋतिक की आखिरी रिलीज 'वॉर' थी और इसने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। बड़े पैमाने पर दर्शक 'फाइटर' का इंतजार कर रहे हैं। 
Shubman Gill: सारा नहीं इस एक्ट्रेस पर आया है शुभमन गिल का दिल? सबके सामने किया स्वीकार!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed