घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘फाइटर’ देखने न आए दर्शकों का खूब मजाक बनाने वाले निर्माता-निर्देशक सिद्धार्थ आनंद अब फिल्म की दुनिया भर में हुई कमाई का आंकड़ा दिखाकर फिल्म को साल 2024 की पहली हिट बताने की कोशिश कर रहे हैं। किसी भी फिल्म को हिट का तमगा मिलने की पहली शर्त है इसका अपनी लागत का कम से कम दो गुना कारोबार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करना और ये इसलिए क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर होने वाली कमाई का करीब एक तिहाई हिस्सा ही फिल्म के निर्माता तक वापस पहुंचता है। फिल्म ‘फाइटर’ अभी अपनी मेकिंग बजट तक भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नहीं पहुंची है।
Fighter 200 Cr: ‘द केरल स्टोरी’ और ‘डंकी’ से भी सुस्त उड़ रहा ‘फाइटर’, दो सौ करोड़ तक पहुंचने में भी वक्त बाकी
25 जनवरी को रिलीज हुई ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘फाइटर’ हवा में कलाबाजी दिखाने वाली भारतीय वायुसेना पर बनी एक फिल्म है। हालांकि, यह अपनी मेकिंग बजट तक भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नहीं पहुंची है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 जनवरी को रिलीज हुई ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘फाइटर’ हवा में कलाबाजी दिखाने वाली भारतीय वायुसेना पर बनी एक फिल्म है। फिल्म में ऋतिक व दीपिका दोनों ने वायुसेना की एक खास टुकड़ी के फाइटर पायलट की भूमिका निभाई है जो पाकिस्तान में दुश्मनों के ठिकाने तबाह करने की योजना पर काम करते हैं। इसी तरह की कहानी पर बनी फिल्म ‘तेजस’ बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी और अगले महीने ऐसी ही कहानी पर बनी एक और फिल्म ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’ रिलीज की कतार में हैं। हवाई एक्शन पर ही बनी अजय देवगन की फिल्म ‘रनवे 34’ भी इससे पहले फ्लॉप हो चुकी है।
मंगलवार को जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक फिल्म ‘फाइटर’ के साल 2024 की पहली हिट फिल्म होने का दावा किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि फिल्म ने दुनिया भर में 350 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म कारोबार की समझ रखने वालों को पता है कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर होने वाली टिकट बिक्री से मिली रकम का पूरा का पूरा हिस्सा फिल्म निर्माता को नहीं मिलता है। औसतन ये रकम कुल कमाई के एक तिहाई से लेकर 40 फीसदी के करीब होती है। इस लिहाज से इस फिल्म में पैसे लगाने वाली कंपनी वॉयकॉम18 का फिल्म पर मुनाफा आना अभी दूर की कौड़ी है।
National Creators Award: रील बनाने वालों के लिए अच्छी खबर, नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित करेगी सरकार
फिल्म ‘फाइटर’ ने रिलीज के पहले हफ्ते मे सिर्फ 146.50 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 72 फीसदी से ज्यादा गिरकर 41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। फिल्म अपनी रिलीज के अब तीसरे हफ्ते में हैं और सोमवार के अब तक मिले अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक फिल्म रिलीज के 19वें दिन तक सिर्फ 198.10 करोड़ रुपये कमा सकी है। हो सकता है फिल्म रिलीज के 20वें दिन यानी मंगलवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर ले, लेकिन ऐसा करने के बाद भी ये 200 करोड़ रुपये तक पहुंचने वाली हिंदी में रिलीज फिल्मों में ‘द केरल स्टोरी’ और ‘डंकी’ से भी नीचे पहुंच जाएगी। इन दोनों फिल्मों ने अपनी रिलीज के 18वें दिन 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था।
Ae Watan Mere Watan: विश्व रेडियो दिवस पर प्राइम वीडियो का बड़ा एलान, जानें कब होगा सारा की फिल्म का प्रीमियर?
फिल्म ‘फाइटर’ एक अच्छी फिल्म बनी है। ‘अमर उजाला’ की समीक्षा में इसे तीन स्टार मिले हैं। लेकिन, फिल्म को ऋतिक रोशन के प्रशंसकों के अलावा दूसरे दर्शकों ने ज्यादा देखा नहीं। इसकी बड़ी वजह बड़े शहरों में बने सिनेमाघरों तक आसपास के छोटे शहरों व कस्बों के दर्शकों का न आना रहा। शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ का प्रचार देश के अखबारों में इस तरह किया था कि फिल्म की रिलीज की जानकारी और इसकी दिलचस्प जानकारियां हर हिंदी फिल्म दर्शक तक जरूर पहुंचें और यही वजह रही कि इन दोनों फिल्मों को देखने बड़े शहरों के आसपास रहने वाले दर्शक योजना बनाकर आते रहे।
Fighter Movie Review: ऋतिक, दीपिका और सिद्धार्थ ने बनाई एयरफोर्स की बढ़िया शो रील, ये हैं पांच कमजोर कड़ियां