{"_id":"65caf2ab1ae5a6832d0eb01d","slug":"mithun-chakraborty-reveals-pm-narendra-modi-scolded-him-for-not-taking-care-of-his-health-2024-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती को पीएम मोदी से पड़ी डांट, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती को पीएम मोदी से पड़ी डांट, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 13 Feb 2024 10:18 AM IST
सार
मिथुन चक्रवर्ती ने बातचीत के दौरान कहा कि वह जब स्थिर हो गए, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन किया और उनका हालचाल पूछा। इसके अलावा अभिनेता ने कहा कि इस दौरान पीएम मोदी ने उनकी डांट भी लगाई।
विज्ञापन
1 of 5
मिथुन चक्रवर्ती और पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सोमवार, 12 फरवरी की दोपहर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अभिनेता कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। इससे पहले खबर आई थी कि अभिनेता की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द छुट्टी मिल जाएगी। अस्पताल से छुट्टी मिने के बाद मिथुन ने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया कि जब वह स्थिर हो गए, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन करके उनका हालचाल लिया था।
2 of 5
मिथुन चक्रवर्ती और पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन चक्रवर्ती ने बातचीत के दौरान कहा कि वह जब स्थिर हो गए, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन किया और उनका हालचाल पूछा। इसके अलावा अभिनेता ने कहा कि इस दौरान पीएम मोदी ने उनकी डांट भी लगाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपना ख्याल न रखने के लिए डांटा था। मिथुन ने कहा कि अपने स्वास्थ्य का ख्याल न रखने के लिए उन्हें डांट पड़ी थी।
काबुलीवाला से मिथुन चक्रवर्ती का पहला लुक
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने इसके साथ ही बताया कि अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, 'वास्तव में कोई समस्या नहीं है, मैं बिल्कुल ठीक हूं। मुझे अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। चलो देखते हैं वैसे मैं जल्द ही काम करना शुरू कर सकता हूं, शायद कल से ही।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, शनिवार, 10 फरवरी की सुबह मिथुन चक्रवर्ती के सीने में दर्द हुआ, जिसकी वजह से उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर डॉक्टरों की निगरानी में मिथुन का इलाज चला। अस्पताल ने मिथुन के स्वास्थ्य के बारे में बयान जारी करते हुए बताया था कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। वहीं अब अभिनेता के अस्पताल से घर आने पर फैंस के बीच खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
5 of 5
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अभिनेता ने इस खबर के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए एक वीडियो में कहा था, 'मुझे गर्व है, मैं यह पुरस्कार पाकर खुश हूं। मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैंने कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। बिना मांगे कुछ पाने की अनुभूति आज मुझे हो रही है। यह बिल्कुल अलग एहसास है। यह बहुत अच्छा एहसास है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।