फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fighter Screening: फाइटर को मिला एक्स वाइफ सुजैन खान और गर्लफ्रेंड सबा आजाद का साथ, शाहरुख ने लगाए चार चांद

Thu, 25 Jan 2024 08:33 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 25 Jan 2024 08:33 AM IST
सार

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'फाइटर' आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। बीती रात इसकी खास स्क्रीनिंग में ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ समेत गर्लफ्रेंड और शाहरुख खान के अलावा कई नामचीन सितारे शिरकत करते नजर आए। 

विज्ञापन
Fighter Screening Hrithik Roshan ex wife Sussanne saba azad SRK Vaani Kapoor Ayushmann Khurrana attend event
फाइटर स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फाइटर' आज यानी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। मूवी में ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। भारत की पहली एरियल फिल्म होने के नाते इसे लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। फिल्म के ट्रेलर और गाने ने समीक्षकों का भी उत्साह बढ़ाया हुआ है। मूवी को भारतीय सशस्त्र बलों के बलिदान और देशभक्ति के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में प्रस्तुत किया गया है। रिलीज से एक दिन पहले इंडस्ट्री सहयोगियों के लिए यश राज स्टूडियो में एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी, जिसमें ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान और गर्लफ्रेंड सबा आजाद के अलावा कई अन्य सितारे शिरकत करते देखे गए। 

Fighter Screening Hrithik Roshan ex wife Sussanne saba azad SRK Vaani Kapoor Ayushmann Khurrana attend event
फाइटर स्क्रीनिंग-सुजैन खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्क्रीनिंग में ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अपने बेटों के साथ वाईआरएफ स्टूडियो पहुंचीं। ऋतिक को गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ एक ही कार में परिवार के सदस्यों के साथ उनकी चचेरी बहन पश्मीना रोशन और बहन सुनैना रोशन के साथ आते देखा गया। 

Fighter Screening Hrithik Roshan ex wife Sussanne saba azad SRK Vaani Kapoor Ayushmann Khurrana attend event
वाणी कपूर-शाहरुख खान, फाइटर स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'डंकी' अभिनेता शाहरुख खान भी 'फाइटर' की स्क्रीनिंग का हिस्सा बने। शाहरुख खान को लग्जरी कार में कड़ी सुरक्षा के बीच वेन्यू के अंदर एंट्री लेते देखा गया। इसके अलावा राशि खन्ना, वाणी कपूर, आयुष्मान खुराना जैसी अन्य हस्तियों को भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते देखा गया।

RRR: 'फिल्म में जूनियर एनटीआर की सहायक भूमिका थी', आरआरआर के लेखक का दावा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
Fighter Screening Hrithik Roshan ex wife Sussanne saba azad SRK Vaani Kapoor Ayushmann Khurrana attend event
सबा आजाद-ऋतिक रोशन, फाइटर स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'फाइटर' की बात करें तो केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म में चार संशोधनों के बाद इसे हरी झंडी दिखा दी। सबसे पहले धूम्रपान विरोधी स्थैतिक संदेश को हिंदी में बताने को कहा गया। दूसरा, एक अपमानजनक शब्द को दो डायलॉग में म्यूट कर दिया गया या बदल दिया गया, एक 53 मिनट पर और दूसरा 1 घंटा 18 मिनट पर। तीसरा, यौन रूप से सुझाए गए दृश्य हटा दिए गए। अंत में, एक टीवी समाचार दृश्य में 25 सेकेंड का ऑडियो हटा दिया गया और उसकी जगह 23 सेकंड का ऑडियो लगा दिया गया। 'फाइटर' का रन टाइम 2 घंटे 46 मिनट है।

Mrunal Thakur: फैमिली स्टार में खास होगा मृणाल का किरदार, अलग अंदाज से लोगों को चौंकाने के लिए अभिनेत्री तैयार

विज्ञापन
Fighter Screening Hrithik Roshan ex wife Sussanne saba azad SRK Vaani Kapoor Ayushmann Khurrana attend event
आयुष्मान खुराना-फाइटर स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'फाइटर' का निर्माण वायकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा किया गया है। यह फिल्म निर्माता के रूप में सिद्धार्थ आनंद और उनकी पत्नी ममता आनंद की पहली फिल्म है। मूवी में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन के अलावा करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज, संजीव जयसवाल, ऋषभ साहनी और आशुतोष राणा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी हैं। फिल्म आज यानी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। 

Manoj Bajpayee: क्या 'फर्जी' और 'द फैमिली मैन' होंगे एक ही यूनिवर्स का हिस्सा? मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed