विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ जल्द ही 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है लेकिन इस रास्ते में अब बाधा दिखाई देने लगी है। सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं कल से यानी 22 मार्च से आईपीएल भी शुरू हो रहा है। इन दो कारणों से ‘छावा’ की कमाई में गिरावट आ सकती है। जानिए, फिल्म ‘छावा’ का अब तक कलेक्शन और 36वें दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये बटोरे हैं।
{"_id":"67dd8845d95395437f0a699e","slug":"film-chhaava-starring-vicky-kaushal-box-office-collection-day-36-soon-face-off-with-salman-khan-sikandar-2025-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhaava Day 36: जल्द ही ‘सिकंदर’ से होगा ‘छावा’ का मुकाबला, आईपीएल का भी दिखेगा कलेक्शन पर असर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chhaava Day 36: जल्द ही ‘सिकंदर’ से होगा ‘छावा’ का मुकाबला, आईपीएल का भी दिखेगा कलेक्शन पर असर
Fri, 21 Mar 2025 09:13 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 21 Mar 2025 09:13 PM IST
सार
Chhaava Movie Box Office Collection Day36: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को सिनेमाघरों में लगे हुए पांच हफ्ते पूरे हो चुके हैं। फिल्म का अब तक का कलेक्शन शानदार रहा है। जानिए, 36वें दिन फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
फिल्म 'छावा'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'छावा' के एक दृश्य में विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
36वें दिन का कलेक्शन
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ‘छावा’ ने 36वें दिन लगभग 1.41 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म ने अब तक कुल 574.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। एक महीने बाद भी फिल्म को अच्छे-खासे दर्शक मिल रहे हैं। लेकिन आने वाले दिनों में ये दर्शक कम भी हो सकते हैं।

फिल्म 'सिकंदर' का दर्शकों को इंतजार
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान की ‘सिकंदर’ से होगी टक्कर
फिल्म ‘छावा’ के सामने सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ जल्द ही खड़ी होगी। इन दोनों फिल्मों की टक्कर देखने लायक हो सकती है। सलमान की फिल्म का क्रेज रिलीज से पहले ही काफी देखा जा रहा है। ऐसे में यह फिल्म ‘छावा’ के कलेक्शन में गिरावट की वजह बन सकती है।

छावा के एक सीन में विक्की कौशल
- फोटो : Youtube @Maddock films
आईपीएल के कारण बंट जाएंगे दर्शक
कल से यानी 22 मार्च से आईपीएल भी शुरू हो रहा है। सिनेमा प्रेमियों में बड़ी संख्या क्रिकेट प्रेमियों की भी होती है। ऐसे में एक बड़ा दर्शक वर्ग आईपीएल देखने जाएगा या घर पर देखेगा। ऐसे में ‘छावा’ को देखने वाले कम हो जाएंगे। देखना होगा कि आईपीएल का कितना असर विक्की कौशल की फिल्म पर होता है।

ये खबर भी पढ़ें: Vicky Kaushal Katrina Kaif: पत्नी की दिल की बात जानते हैं विक्की कौशल, कैटरीना मानती हैं उन्हें अच्छा लिसनर
विज्ञापन
फिल्म 'छावा'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म ‘छावा’ मराठा शासक और योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और संघर्ष को दिखाती है। इसमें विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, संतोष जुवेकर सिंह, डायना पेंटी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई है। साथ ही औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना और कवि कलश के रोल में विनीत कुमार नजर आए हैं।