{"_id":"5a6725d54f1c1bd34b8b4780","slug":"film-dabangg-3-shooting-may-start-in-april-2018-and-release-in-december-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की 'दबंग-3' हुई फाइनल, इस वजह से तोड़ेगी 'टाइगर जिंदा है' की कमाई का रिकॉर्ड!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की 'दबंग-3' हुई फाइनल, इस वजह से तोड़ेगी 'टाइगर जिंदा है' की कमाई का रिकॉर्ड!
Wed, 24 Jan 2018 08:10 AM IST
amarujala.com-Presented By-अरविंद
amarujala.com-Presented By-अरविंद
Updated Wed, 24 Jan 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman and Arbaaz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड का 'टाइगर' यानि की सलमान खान एक बार फिर दिसंबर में धमाका करने की फिराक में हैं। क्योंकि उनकी आने वाली फिल्म 'दबंग-3' की शूटिंग शुरू होने जा रही है। 'दबंग-2' साल 2012 में आई थी और सलमान के चाहनेवालों को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है..
2 of 5
Salman
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने पिछले दिसंबर दो धमाका किया ये तो सभी जानते हैं और अब खबर है कि फिल्म 'दबंग-3' की शूटिंग अप्रैल में शुरू होने जा रही है। हालांकि इस धमाके की उम्मीद कम है। क्योंकि दिसंबर में पहले से ही शाहरुख, रणवीर और अजय देवगन की फिल्में फाइनल हैं। बता दें कि फिल्म को दिसंबर 2018 में ही रिलीज करने की तैयारी है।
3 of 5
Salman khan and Sonakshi Sinha
सलमान खान हाल ही में रियल्टी शो बिग बॉस 11 से फ्री हुए हैं और अब वे चाहेंगे कि फिल्म को जल्द से जल्द शूट कर दर्शकों को दिखाई जाए। फिल्म 'दबंग-3' को लेकर सलमान खान ने बताया, 'हाल ही में मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट बताई गई है, स्क्रिप्ट के हिसाब से फिल्म में मस्ती, ड्रामा, इमोशन, एक्शन सबकुछ है।' बता दें कि सलमान की ये फिल्म भी फुल इंटरटेनमेंट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Salman Khan
सलमान की आने वाली एक और फिल्म 'रेस-3' भी चर्चा में है और ये फिल्म भी साल 2018 में ही रिलीज होने वाली है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म हैं जिसमें अनिल कपूर, जैकलीन, फिल्म 'जय हो' की एक्ट्रेस डेजी शाह और काफी लंबे अर्से से बॉलीवुड से दूर रहे बॉबी देओल भी इस फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Salman and Sonu
बता दें कि फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी धूम मचा 300 करोड़ का आकड़ां पार किया था और यदि फिल्म 'दबंग-3' इस साल के आखिर में रिलीज होती तो ये फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अगर फिल्म 'रेस-3' फ्लॉप हुई तो इसका सीधा असर 'दबंग-3' पर देखने को मिल सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।