फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahid Kapoor: क्या शाहिद कपूर को लगता है इस बात से डर, बोले- ‘किरदारों में ढलने के लिए करना पड़ता है त्याग’

Wed, 29 Jan 2025 03:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 29 Jan 2025 03:16 PM IST
सार

शाहिद कपूर जल्द ही एक्शन अंदाज में दर्शकों को नजर आएंगे। फिल्म ‘देवा’ में वह एक पुलिस वाले का रोल कर रहे हैं। फिल्म में शाहिद कपूर का लुक भी काफी चर्चा में है। क्या लुक चेंज करते हुए उन्हें कभी डर भी लगा है? इस बारे में क्या कहते हैं शाहिद कपूर जानिए? 

विज्ञापन
Film Deva Actor Shahid Kapoor Share His Fear Regarding Look Change
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर बॉलीवुड में वर्सटाइल एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। वह अपनी फिल्मों में अलग तरह के किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं, साथ ही बड़े पर्दे पर अपने लुक के साथ भी काफी एक्सपेरिमेंट करते हैं। हाल ही में अपनी फिल्म ‘देवा’ के प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर ने अपने लुक चेंज से जुड़ी बातें भी साझा की। क्या लुक चेंज के दौरान उनके मन में किस तरह का डर भी बन रहता है, इस बारे में भी बताया। 



 
Film Deva Actor Shahid Kapoor Share His Fear Regarding Look Change
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor

एक एक्टर को त्याग करना पड़ता है 
हाल ही में एएनआई को दिए एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर कहते हैं, ‘ अगर मैं अपने बाल मुंडवाने से डर जाऊंगा तो कैसे चलेगा? जब बचपन में बच्चे के बाल मुंडवाए जाते हैं तो कोई नहीं पूछता है कि बाल वापस आएंगे या नहीं।’ शाहिद आगे कहते हैं, ‘ मुझे अपने बालों से बहुत प्यार है लेकिन एक एक्टर होने के नाते अपनी पसंदीदा चीजें त्याग करने की आदत होनी चाहिए।’ 

Film Deva Actor Shahid Kapoor Share His Fear Regarding Look Change
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor

कॉन्फिडेंस के बारे में बात की 
शाहिद कपूर अपनी बात को आगे बढ़ते हैं और कहते हैं, ‘ बाल, चेहरा ये सब चीजें हमारी पर्सनालिटी का बस एक पार्ट हैं, हमारी पर्सनालिटी हमारे कॉन्फिडेंस से अच्छी बनती है।इसलिए इन बाहरी बातों पर ज्यादा गौर नहीं करना चाहिए।’ फिल्म ‘हैदर’ के लिए भी शाहिद ने अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट किया था, अपना लुक चेंज किया था। दर्शकों को एक्टर का यह लुक पसंद आया और फिल्म भी हिट रही। इस तरह से शाहिद की मेहनत रंग लाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Deva Actor Shahid Kapoor Share His Fear Regarding Look Change
फिल्म देवा - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor

देवा को लेकर एक्साइटेड 
शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी। शाहिद फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के रोल में जो माफिया का सफाया करना चाहता है। फिल्म को लेकर एक्टर शाहिद कपूर भी काफी एक्साइटेड हैं। शाहिद कपूर ने अपने किरदार को रॉ एंड रियल बताया है। 

 

विज्ञापन
Film Deva Actor Shahid Kapoor Share His Fear Regarding Look Change
पूजा हेगड़े और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे
शाहिद कपूर अपनी फिल्म ‘देवा’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली भी पहुंचे हेैं। राजधानी के एक कॉलेज में शाहिद और पूजा हेगड़े फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे, दोनों ने स्टूडेंट्स के लिए डांस भी किया, उन्हें खूब एंटरटेन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed