फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'धड़क' के सेट पर फोन बैन करना भी बेकार, Leak हुईं नई तस्वीरें

Fri, 23 Mar 2018 02:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
Film Dhadak Starring Jhanvi Kapoor Shooting In Kolkata Pictures Leaked Despite Phone Ban
Jhanvi Kapoor - फोटो : PTI

हाल ही में फिल्म 'धड़क' के सेट से एक वीडियो लीक हुआ था जिसमें फिल्म के लीड एक्टर्स जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर नजर आ रहे थे। इसके बाद फौरन फिल्ममेकर करण जौहर ने सेट पर मोबाइल फोन बैन कर दिया ताकि फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी फिल्म रिलीज से पहले लोगों के सामने ना आए। मगर इस बैन का भी शायद कोई असर नहीं पड़ रहा है। फिल्म की कुछ और तस्वीरें लीक हुई हैं।

Film Dhadak Starring Jhanvi Kapoor Shooting In Kolkata Pictures Leaked Despite Phone Ban
Jhanvi Kapoor - फोटो : PTI

फिल्म 'धड़क' की शूटिंग इन दिनों कोलकाता में हो रही है। सेट से जाह्नवी कपूर की तस्वीरें सामने आईं हैं। जाह्नवी एक घरेलू महिला के लुक में नजर आ रही हैं और उनके हाथ में एक थैला भी नजर आ रहा है। इससे पहले फिल्म की शूटिंग मुंबई में की गई। 

Film Dhadak Starring Jhanvi Kapoor Shooting In Kolkata Pictures Leaked Despite Phone Ban
Jhanvi Kapoor - फोटो : PTI

बता दें कि जाह्नवी ने श्रीदेवी के निधन के 12 दिन बाद से ही 'धड़क' फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर दी थी। खबरों की मानें तो 8 मार्च को जब वह सेट पर आई थीं तो उनका सीन मुश्किल था लेकिन उन्होंने उसे अच्छे से निभाया। यहां तक कि सेट पर मौजूद लोगों ने उनकी तारीफ भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Dhadak Starring Jhanvi Kapoor Shooting In Kolkata Pictures Leaked Despite Phone Ban
dhadak

जाह्नवी कपूर फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। यह ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी दिखेंगे। ईशान 'Beyond The Clouds' से डेब्यू कर रहे हैं। ईशान की यह फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Film Dhadak Starring Jhanvi Kapoor Shooting In Kolkata Pictures Leaked Despite Phone Ban
Dhadak

कोलकाता में फिल्म की शूटिंग से पहले जाह्नवी कपूर ने एक फैशन मैग्जीन के लिए फोटोशूट भी करवाया है। फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया जा रहा है और इसे शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed