'डेजाचू' का कमाल कहें, या भोली पंजाबन की टॉर्चर टेकनीक का असर, फुकरों ने मिलकर सिर्फ तीन दिन में वो कारनामा कर दिखाया है जो विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' 15 दिनों में भी ना कर पाई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
फुकरों ने तीन दिन में कर दिखाया वो काम, जो विद्या बालन 15 दिन में भी ना कर पाईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले ही दिन 8.10 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग करने वाली फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' ने रविवार को 12.80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। तीन दिन में ही फिल्म की कमाई 30 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। वहीं रिलीज के 15 दिन के बाद भी 'तुम्हारी सुलु' की कमाई सिर्फ 29.79 करोड़ रुपये रही।
पहले वीकेंड में फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' ने कुल 32.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि इस फिल्म के आस-पास न तो बॉलीवुड की और न ही हॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म रिलीज हुई है। जिसके चलते फिल्म के पास पैसे कमाने का पूरा मौका है।
And #FukreyReturns has a REMARKABLE opening weekend... Crosses ₹ 30 cr mark... Expected to cross *lifetime biz* of #Fukrey [₹ 36.50 cr] on Day 4 [Mon], as per current trending... Fri 8.10 cr, Sat 11.30 cr, Sun 12.80 cr. Total: ₹ 32.20 cr. India biz.
खास बात ये है 'फुकरे रिटर्न्स' पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है। बता दें कि 'फुकरे रिटर्न्स' फिल्म 'फुकरे' का दूसरा भाग है। इस फिल्म को और फिल्म के किरदार हनी, लाली, चूचा, जफर भाई और भोली पंजाबन को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के गाने भी खूब पसंद किये जा रहे हैं।