फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हैदर' बनाने वाले फिल्म मेकर ने कहा, I Love Pakistan लेकिन...

Tue, 03 Apr 2018 06:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 06:31 AM IST
विज्ञापन
Film maker Vishal Bhardwaj Says I Love Pakistan At Pakistan International Film Festival PIFF 2018
Vishal Bhardwaj
भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव की वजह से कश्मीर के लोगों की तबाह होती जिंदगी पर फिल्म 'हैदर' बनाने वाले मशहूर फिल्म मेकर विशाल भारद्वाज पिछले दिनों पाकिस्तान के कराची शहर में थे। वह यहां अपनी पत्नी और गायिका रेखा भारद्वाज के साथ पाकिस्तान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (PIFF-2018) में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान से प्यार करते हैं और उनका मानना है कि दोनों देश अगर एक हो जाएं तो बड़ी ताकत बन सकते हैं।
Film maker Vishal Bhardwaj Says I Love Pakistan At Pakistan International Film Festival PIFF 2018
Vishal Bhardwaj
पांच सालों बाद पाकिस्तान गए विशाल भारद्वाज ने कहा, 'मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं। लेकिन यह दुख की बात है कि हमारे (भारत-पाकिस्तान) बीच हमेशा तनाव रहता है। जब भी यहां आता हूं, मुझे यहां दोबारा आने की वजह मिल जाती है। मुझे यहां कोई बदलाव नजर नहीं आया। सिर्फ एक चीज जो यहां बदली है, वह यह है कि हमारे लिए यहां प्यार बढ़ा है।'
Film maker Vishal Bhardwaj Says I Love Pakistan At Pakistan International Film Festival PIFF 2018
vishal bhardwaj
राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके विशाल भारद्वाज ने कहा, भारत और पाकिस्तान को सिर्फ कला साथ ला सकती है। दोनों देशों के बीच जितने कल्चरल इवेंट्स होंगे, इनके बीच की दूरियां उतनी कम होंगी।
फिल्म मेकर ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे बैन पर भी अपनी राय जाहिर की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Film maker Vishal Bhardwaj Says I Love Pakistan At Pakistan International Film Festival PIFF 2018
विशाल भारद्वाज का सफर - फोटो : self
विशाल भारद्वाज ने कहा, 'अगर भारत के लोगों को पाकिस्तानी एक्टर्स पसंद नहीं होते तो वह उनकी फिल्में देखने नहीं जाते। इसलिए, देश के लोगों में पड़ोसी मुल्क के एक्टर्स के बारे में कोई दुर्भावना नहीं है।' उन्होंने कहा, 'पाक कलाकारों का विरोध राजनीतिक है, वर्ना फवाद खान भारत में  सुपरस्टार कैसे बन जाते?'
विज्ञापन
Film maker Vishal Bhardwaj Says I Love Pakistan At Pakistan International Film Festival PIFF 2018
Vishal Bhardwaj
सोमवार को खत्म हुए PIFF-2018 में नंदिता दास, एस एस राजमौली, साकेत चौधरी, विनय पाठक, रत्ना पाठक शाह, अंजुम राजबली, ओनीर, सुभाष कपूर भी शामिल हुए। इस फिल्मोत्सव में 'बाहुबली-2', 'हिन्दी मीडियम', 'डियर जिंदगी', 'सैराट' समेत कई भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed