ड्रग्स केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की जांच तेजी पर है। एनसीबी ने फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर छापेमारी की थी। उनके घर से ड्रग्स बरामद करने के बाद फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को उनकी पत्नी को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया।
फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी पर एनसीबी का शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी के साथ चार ड्रग्स पेडलर्स को भी रविवार को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद सबसे पहले एनसीबी सभी को मेडिकल जांच के लिए ले गई। वहीं इस मामले में एनसीबी ने फिरोज नाडियाडवाला को भी समन भेजा है।
Mumbai: Film producer Firoz Nadiadwala's wife and four drug peddlers who were arrested by Narcotics Control Bureau in a drug-related case yesterday, being taken for their medical examination
— ANI (@ANI) November 9, 2020
Narcotics Control Bureau (NCB) has also summoned Firoz Nadiadwala pic.twitter.com/ooEZxbpgls
इससे पहले न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक ट्वीट कर बताया कि फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर से ड्रग्स बरामद होने के बाद उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। ड्रग्स से संबंधित मामले में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो के मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इस बात की जानकारी दी और बताया कि फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पिछले दो तीन दिनों से एनसीबी ने कई फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों के घर पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान ड्रग्स और नकद भी बरामद किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, लोखंडवाला, मलाड, अंधेरी और नवी मुंबई में छापेमारी की गई। वहीं, एनसीबी की टीम ने इस्माइल शेख नामक एक ड्रग पेडलर के साथ चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ है।
बता दें कि फिरोज नाडियाडवला 'हेरा फेरी', 'आवारा पागल दीवाना' और 'वेलकम' जैसी कई हिट फिल्मों के निर्माता हैं। इससे पहले इनकम टैक्स बकाया मामले में भी फिरोज नाडियाडवाला को तीन महीने की जेल हो चुकी है।