फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

9 साल तक लाइमलाइट से गायब रहा बिपाशा का एक्स ब्वॉयफ्रेंड, 1 हिट और 25 फ्लॉप देकर अब कर रहा ये काम

Wed, 24 Jan 2018 09:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Jan 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
film raaz star dino morea come back in bollywood watch this video
डिनो मोरिया

बॉलीवुड में फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से अपना करियर शुरू करने वाले डिनो मोरिया 9 साल बाद फिर चर्चा में आ गए हैं। डिनो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो वरुण धवन को मुक्केबाजी सिखाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

film raaz star dino morea come back in bollywood watch this video
डिनो मोरिया

वरुण अपनी अपकमिंग फिल्म 'अक्टूबर' के लिए बॉक्सिंग सीख रहे हैं। इसी वीडियो के साथ लंबे समय बाद डिनो का नाम लोगों की जुबां पर आया है। डिनो ने साल 2000 में फिल्म 'राज' में बिपाशा बसु के साथ काम किया था। इसी फिल्म के साथ डिनो ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। इस फिल्म के बाद लड़कियों के बीच डिनो की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी।

film raaz star dino morea come back in bollywood watch this video
डिनो मोरिया

'राज' की शूटिंग के दौरान ही ‌डिनो और बिपाशा का अफेयर भी हुआ था। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। डिनो अब लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं। किसी पार्टी या इवेंट में उन्हें कम ही देखा जाता है। फिल्मों में आने से पहले डिनो पैसों और शौक के ‌लिए मॉडलिंग किया करते थे। उनकी मां भारतीय और पिता इटैलियन हैं।  
 

 

Early morning training with @thedinomorea

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

विज्ञापन
विज्ञापन
film raaz star dino morea come back in bollywood watch this video
डिनो मोरिया

डिनो ने 'राज' के बाद कई फिल्में की लेकिन सभी फ्लॉप रहीं। फिल्में नहीं चलीं तो उन्होंने रियलिटी शो करना करना शुरू किए। साल 2010 में 'खतरों के खिलाड़ी' के विनर भी रहे। बॉलीवुड में डिनो की लगातार फिल्में फ्लॉप होने के बाद उन्हें फिल्में मिलना भी बंद हो गईं। जिसके चलते उन्होंने अपना बिजनेस शुरू कर दिया।

विज्ञापन
film raaz star dino morea come back in bollywood watch this video
Varun Dhawan

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डिनो के घर पर काम करने वाली बाई भी ये नहीं जानती कि वो कभी एक्टर हुआ करते थे और उन्होंने हिट फिल्में दी थीं। अब वो सिर्फ अपने बिजनेस पर ध्यान देते हैं। डिनो अब कैफे चलाते हैं। इसके साथ डिनो ने DM जिम नाम से एक फिटनेस सेंटर भी खोला था। इसमें युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे का शेयर भी था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed