{"_id":"6794f55aae66ae206e0dece0","slug":"film-sky-force-actor-veer-pahariya-share-fans-reaction-in-social-media-2025-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Veer Pahariya: स्काई फोर्स को लेकर ऑडियंस का रिएक्शन, वीर पहाड़िया ने सोशल मीडिया पर किया साझा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Veer Pahariya: स्काई फोर्स को लेकर ऑडियंस का रिएक्शन, वीर पहाड़िया ने सोशल मीडिया पर किया साझा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 25 Jan 2025 08:02 PM IST
सार
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘स्कोई फोर्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से वीर पहाड़िया ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म देखने के बाद ऑडियंस का रिएक्शन क्या रहा? उस रिएक्शन को वीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
विज्ञापन
1 of 5
वीर पहाड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
24 जनवरी को थिएटर में देशभक्ति फिल्म ‘स्काई फोर्स’ रिलीज हुई। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वीर पहाड़िया ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में वह एक एयरफोर्स ऑफिसर के रोल में दिखे हैं। अपनी फिल्म और ऑडियंस का रिएक्शन जानने के लिए वीर भी काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में उन्हाेंने थिएटर में फिल्म देख रहे कुछ लोगों या फिल्म देख चुकी ऑडियंस के रिएक्शन अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं।
2 of 5
वीर पहाड़िया
- फोटो : इंस्टाग्राम-@veerpahariya
इमोशनल हो गई ऑडियंस
वीर पहाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में फिल्म ‘स्काई फोर्स’ से जुड़ी कई वीडियो शेयर की हैं। कुछ वीडियो में ऑडियंस फिल्म देख रही है और फिल्म देखकर रो रही है, इमोशनल हो रही है। इन सभी वीडियो पर वीर ने हार्ट इमोजी भी शेयर किए हैं।
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95
फिल्म में वीर के अपोजिट नजर आईं सारा
फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में वीर पहाड़िया के अपोजिट सारा अली खान नजर आईं। वह वीर के किरदार की पत्नी के रोल में दिखी हैं। फिल्म में एक एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी का जीवन, दुख तकलीफ को सारा ने बयां किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म स्काई फोर्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या है फिल्म में वीर का किरदार
फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में वीर पहाड़िया ने स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या का किरदार निभाया है। 1965 के युद्ध में अज्जामद बोपय्या देवय्या ने जिस साहस का परिचय दिया, देश के लिए बलिदान दिया, उसी कहानी को फिल्म ‘स्काई फोर्स’ कहती है। इस युद्ध के दौरान स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या एक स्ट्राइक मिशन का हिस्सा बने। एक दिन एक पाकिस्तानी पायलट द्वारा उड़ाए गए फाइटर प्लेन ने देवय्या के विमान को रोक लिया। देवय्या ने इस हमले से बचते हुए शानदार वीरता दिखाई, उन्होंने भी हमला किया और दुश्मन के विमान को मार गिराया। इस हमले में अज्जामद बोपय्या का विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया, बाद में यह माना गया कि अज्जामद बोपय्या देवय्या शहीद हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म स्काई फोर्स में वीर पहाड़िया और अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किरदार को चैलेंजिंग माना
वीर पहाड़िया ने पिछले दिनों कहा था कि स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या का किरदार निभाना उनके लिए काफी चैलेंजिंग रहा। वह फिल्म के आखिर सीन को शूट करते हुए इमोशनल भी हो गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।