पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zanai Bhosle- Siraj: आशा भोसले की पोती के साथ दिखे मोहम्मद सिराज, सोशल मीडिया पर डेटिंग के लगने लगे कयास

Sat, 25 Jan 2025 06:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 25 Jan 2025 06:23 PM IST
सार

Zanai Bhosle- Siraj: आशा भोसले की पोती जनाई भोसले के 23वें जन्मदिन पर उनकी एक तस्वीर मोहम्मद सिराज के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
 

विज्ञापन
Zanai Bhosle and Mohammed Siraj Dating Rumors Spark After Their Candid Photo surfaced on internet
जनाई भोसले, मोहम्मद सिराज - फोटो : इंस्टाग्राम- जनाई भोसले

भारतीय संगीत जगत की दिग्गज  गायिका आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने हाल ही में अपना 23वां जन्मदिन मुंबई में धूमधाम से मनाया। इस मौके पर आयोजित पार्टी में कई सेलिब्रिटीज ने शिरकत की, जिनमें फिल्म, टीवी और क्रिकेट जगत के सितारे शामिल थे। 


Oscars 2025: ‘सब भूलकर बेस्ट शो देना चाहते हैं’, ऑस्कर पर बोले होस्ट कॉनन ओ'ब्रायन, कहा- आग से बहुत नुकसान हुआ

Zanai Bhosle and Mohammed Siraj Dating Rumors Spark After Their Candid Photo surfaced on internet
जनाई भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम- जनाई भोसले
तस्वीर बटोर रही सुर्खियां

जन्मदिन के बाद जनाई ने इस पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा की, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस पोस्ट में से एक तस्वीर ने लोगों का काफी ज्यादा ध्यान खींचा। वायरल हुई इस तस्वीर में जनाई भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं। सिराज हंसते हुए दिख रहे थे।
Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर उठे सवाल, हिमांगी सखी बोलीं- एक स्त्री कैसे?

Zanai Bhosle and Mohammed Siraj Dating Rumors Spark After Their Candid Photo surfaced on internet
जनाई भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम- जनाई भोसले
अब तक नहीं की किसी ने आधिकारिक पुष्टि

वहीं, जनाई उन्हें बड़े ध्यान से देख रही हैं। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है। इस पोस्ट के बाद लोग अनुमान लगाने लगे कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? हालांकि, इस बारे में किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zanai Bhosle and Mohammed Siraj Dating Rumors Spark After Their Candid Photo surfaced on internet
जनाई भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम- जनाई भोसले
अभिनय की शुरुआत करने जा रही जनाई

जनाई भोसले इस समय अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। वह छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित एक एक फिल्म में अभिनय करने वाली हैं। उनके जन्मदिन पर श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सुयश प्रभुदेसाई, अभिनेता जैकी श्रॉफ और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट आयशा खान जैसी मशहूर हस्तियां भी मौजूद थीं। 

विज्ञापन
Zanai Bhosle and Mohammed Siraj Dating Rumors Spark After Their Candid Photo surfaced on internet
जनाई भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम- जनाई भोसले
जन्मदिन पर साझा की थी पोस्ट

जनाई ने इंस्टाग्राम पर अपनी पार्टी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "23 साल पूरे हो गए....है ना।" इसके साथ ही उन्होंने नीले दिल और तारे की इमोजी भी डाली। पोस्ट के वायरल होने के बाद लोग लगातार सिराज और जनाई से तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed