फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma: जान से मारने की धमकियों से नहीं डरे कपिल, कॉमेडी फिल्म के सीक्वल की शूटिंग हुई शुरू

Sat, 25 Jan 2025 03:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 25 Jan 2025 03:38 PM IST
सार

हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली थी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इसी बीच कपिल शर्मा ने अपनी एक कॉमेडी फिल्म के सीक्वल की शूटिंग शुरू की है। जानिए किस फिल्म की शूटिंग शुरू की है कपिल शर्मा ने?  


 

विज्ञापन
Kapil Sharma Start Shooting Upcoming Film Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Amid Death Threats
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@kapilsharma

कपिल शर्मा टीवी पर बतौर कॉमेडियन एक जाना-माना नाम हैं। साथ ही वह फिल्मों में भी अभिनय कर रहे हैं। कॉमेडी जॉनर की कुछ फिल्में कपिल शर्मा ने की हैं। साल 2015 में उनकी एक फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने भी पसंद किया था। इसी फिल्म के सीक्वल की शूटिंग कपिल शर्मा ने शुरू कर दी है।

Kapil Sharma Start Shooting Upcoming Film Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Amid Death Threats
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

पहली फिल्म को दर्शकों ने सराहा 
फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस कॉमेडी फिल्म में भी दर्शकों को उनका कॉमिक अंदाज पसंद आया। अब इसी फिल्म के सीक्वल की शूटिंग कपिल शर्मा कर रहे हैं। वह ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। 

Kapil Sharma Start Shooting Upcoming Film Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Amid Death Threats
कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार कंरू' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को डायरेक्ट करेंगे अनुकल्प 
इस फिल्म को अनुकल्प गोस्वामी निर्देशित कर रहे हैं। कपिल की फिल्म का निर्माण रतन जैन और गणेश जैन की वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma Start Shooting Upcoming Film Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Amid Death Threats
एक्टर मनजोत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

ये कलाकार भी आएगा नजर 
फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में कपिल शर्मा के अलावा मनजोत सिंह भी नजर आएंगे। मननोज भी बतौर कॉमिक एक्टर बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जहां तक कपिल की बात है तो वह पिछले साल फिल्म ‘क्रू’ में भी नजर आए थे, इस फिल्म में तब्बू, कृति सेनन और करीना कपूर लीड रोल में दिखीं।

विज्ञापन
Kapil Sharma Start Shooting Upcoming Film Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Amid Death Threats
कॉमेडियन कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल को जाने से मारने की धमकी मिली 
कुछ दिन पहले ही कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी ईमेल के जरिए मिली है।कपिल के अलावा राजपाल यादव, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और सिंगर सुगंधा मिश्रा को भी ऐसी ही धमकी मिली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार धमकी भरे ईमेल का आईपी एड्रेस पाकिस्तान का बताया जा रहा है। पिछले कुछ समय से बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी को जान से मारने की धमकी मिल रही है, इसमें सलमान खान और शाहरुख खान के नाम भी शामिल रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed