फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनू के टीटू की स्वीटी: बहुत हुआ प्यार का पंचनामा, अब है शादी की बारी,अनुष्का शर्मा की बढ़ी मुश्किल

Wed, 20 Dec 2017 06:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Wed, 20 Dec 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
film Sonu Ke Titu Ki Sweety trailer has been released, you will come remember Pyaar Ka Punchnama
'प्यार का पंचनामा के दो सीक्वल पूरे करने के बाद डायरेक्टर लव रंजन एक और गर्लफ्रेंड, ब्वॉयफ्रेंड का ड्रामा लेकर आ रहे हैं। उनकी अगली फिल्म का नाम  'सोनू के टीटू की स्वीटी' है। फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। खास बात ये है कि इस फिल्म में फिर से कार्तिक आर्यन और नुसरत भरूचा की जोड़ी दिखेगी। 

 
film Sonu Ke Titu Ki Sweety trailer has been released, you will come remember Pyaar Ka Punchnama
इन दोनों जोड़ी के साथ नजर आएंगे 'प्यार का पंचनामा-2' के सरदार यानी सनी सिंह। तीन मिनट से ऊपर के इस ट्रेलर में कार्तिक आर्यन और नुसरत भरूचा बेहतरीन कैमेस्ट्री देखने को मिलेगी। फिल्म में सनी सिंह टीटू, कार्तिक सोनू और नुसरत स्वीटी का किरदार निभाएंगे। खास बात ये है कि इस फिल्म में सनी एक आशिक का किरदार निभाएंगे जो हर लड़की के धोखा खाकर बैठा है। वहीं सोनू टीटू के दोस्त दिखेंगे। वहीं नुसरत यानी स्वीटी एक संस्कारी बहु और पत्नी के किरदार मे नजर आएंगी। 
film Sonu Ke Titu Ki Sweety trailer has been released, you will come remember Pyaar Ka Punchnama
फिल्म के इस ट्रेलर को देखकर ये बात तो पक्का है कि 'प्यार का पंचनामा-2' याद आ जाएगी। फिल्म पंचनामा की तरह 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में भी कार्तिक आर्यन का लंबा सा मोनोलॉग होगा। पंचनामा' सीरीज की दोनों फिल्मों में उनका बोला गया लंबा डायलॉग इतना हिट हुआ कि मेकर्स ने उस फॉर्मूले को इस फिल्म में भी रिपीट करने का फैसला किया है। फिल्म वैलेंटाइन वीक में रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
film Sonu Ke Titu Ki Sweety trailer has been released, you will come remember Pyaar Ka Punchnama
फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' 9 फरवरी 2018 को रिलीज होगी। गौरतलब है कि यह तीसरी बार है जब इसकी रिलीज डेट बदली गई है। इससे पहले इसे 3 नवंबर और फिर 12 जनवरी को रिलीज करने की खबर आई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'परी' से होगी। खबर है कि फिल्म 'पद्मावती' को भी इसी दिन रिलीज करने की बात चल रही है। फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' को लव फिल्म्स और टी-सीरीज के बैनर तले प्रोड्यूज किया गया है। इसकी ज्यादातर शूटिंग दिल्ली और उत्तर प्रदेश में की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed