अभिनेत्री कंगना रणौत की अपकमिंग फिल्म 'थलाइवी' 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और रिलीज से पहले उसके प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस और फिल्म के मेकर्स ने खास योजना बनाई है। जिसके बारे में एक्ट्रेस कंगना रणौत ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो साझा कर फैंस को जानकारी दी है। असल में ये प्रमोशन की खास योजना फैंस के लिए ही बनाई गई है।
कंगना रणौत और मेकर्स ने 'थलाइवी' के प्रमोशन के लिए बनाई खास योजना, फैंस लेंगे सारे फैसले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना ने शेयर किए गए वीडियो में कहा, 'हैप्पी होली एवरीवन। बहुत-बहुत शुभकामनाएं होली की और मैं कुछ बहुत एक्साइटिंग शेयर करना चाहती हूं। हम सभी जानते हैं कि जया मां ने अपनी सारी जिंदगी लोगों के लिए जी है। पहले उन्होंने सुपरस्टार बनके उनके दिलों में जगह पाई और फिर उसके बाद लोगों ने एक रिवोल्यूशनरी लीडर का उनको मुकाम दिया है। उनकी इसी क्वालिटी को, क्योंकि वो लोगों के लिए जीती थीं, नजर में रखते हुए हमारी जो टीम है, उन्होंने बहुत एक्साइटिंग कैंपेन लॉन्च किया है, जिसके सारे प्रमोशन के फैसले आप लेगें। तो दोस्तों प्लीज आप सब इस कैंपेन में हिस्सा लें #VoteForThalaivi और फिल्म का प्रमोशन तय करें। थैंक यू।'
#HappyHoli2021 #Thalaivi To #VoteForThalaivi, stay tuned #Vijay @vishinduri @thearvindswami @ShaaileshRSingh @BrindaPrasad1 @neeta_lulla #HiteshThakkar #ThirumalReddy #RajatArora #BhushanKumar @KarmaMediaent @TSeries @vibri_media @ZeeStudios_ #SprintFilms #GothicEntertainment pic.twitter.com/JZ5RuQEhXG
बता दें कि निर्देशक ए एल विजय के निर्देशन में बनी फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर कंगना के जन्मदिन के दिन रिलीज किया गया था। लॉन्च इवेंट के दैरान कंगना डायरेक्टर के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गई थीं। उन्होंने निर्देशक ए एल विजय के बारे में कई सारी बातें कही थी।
एक्ट्रेस ने कहा था, 'मैं अपनी जिंदगी में ऐसे इंसान से पहले कभी नहीं मिली, जिसने मुझे मेरे टैलेंट के लिए शर्मिंदा महसूस न कराया हो। मैं इमोशनल हो रही हूं। ऐसा आमतौर पर नहीं होता है। मैं कहना चाहती हूं कि वे ऐसे इंसान है, जिन्होंने मुझे मेरे टैलेंट को लेकर अच्छा महसूस कराया है। आमतौर पर फिल्म मेकर्स ऐसा सौहार्द मेल एक्टर्स के साथ दिखाते हैं। किसी एक्ट्रेस के साथ ऐसा देखने को नहीं मिलता। एक निर्देशक के तौर पर मैंने उनसे यह सीखा कि किसी एक्टर को कैसे ट्रीट करना है और कैसे क्रिएटिव पार्टनरशिप दिखानी है।'
फिल्म 'थलाइवी' तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में कंगना जयललिता का किरदार निभाएंगी। एक्ट्रेस के अलावा फिल्म में अरविंद स्वामी, नसर, भाग्यश्री, राज अर्जुन और मधु बाला लीड रोल में होंगे। कंगना के फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

कमेंट
कमेंट X