{"_id":"5bd02bc6bdec2269a12fc01a","slug":"film-thugs-of-hindostan-makers-make-a-plan-for-film-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए मेकर्स ने बनाया मास्टरप्लान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए मेकर्स ने बनाया मास्टरप्लान
Wed, 24 Oct 2018 01:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
thugs of hindostan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनने को तैयार है। फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म मेकर्स इसको हिट कराने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसी वजह को ध्यान में रखते हुए फिल्म मेकर्स ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर हिट करने के लिए एक योजना तैयार की है।
कहा जा रहा है, फिल्म मेकर्स टिकट की कीमतों में दस प्रतिशत बढ़ोतरी कर सकते हैं। खबर यह भी है कि टिकट की कीमत राजकुमार हिरानी की सपरहिट फिल्म संजू से ज्यादा होगी। आपको बता दें कि, संजू के लिए मुंबई में पीवीआर और आईनॉक्स में टिकटों की कीमत 1800 रुपए थी। उस समय टिकट की औसत कीमत 600 रुपए थी।
3 of 5
Thugs Of Hindostan
फिल्म की कीमतों में उछाल को देखते हुए फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी संख्या में हो सकती है। यह पहली बार नहीं है, जब आमिर की किसी फिल्म की कीमतों में इतनी वृद्धि की जा रही है। उनकी यशराज बैनर की फिल्म धूम 3 की टिकट कीमतों को भी बढ़ाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
thugs of hindostan
हालांकि अभी यह कहना मुश्किल है कि, आमिर की फिल्म की टिकट कितनी मंहगी होगी। यह फिल्म एक भारी-भरकम बजट के साथ बनाई गयी है। इसको ध्यान में रखते हुए फिल्म मेकर्स टिकट की कीमतों में वृद्धि कर सकते हैं। ताकि फिल्म पर खर्च किया गया बजट निकाल सकें।
विज्ञापन
5 of 5
thugs of hindostan
कहा जा रहा है, यह फिल्म यशराज बैनर की अब तक की सबसे मंहगी फिल्म है। फिल्म का कुल बजट 210 करोड़ रुपए हैं। फिल्म में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ, फातिमा शेख मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है। वहीं आमिर इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।