फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अज्ञात कॉलर ने हंसल मेहता को रातभर किया परेशान, पुलिस से मांगी मदद तो मिला ये जवाब

Sun, 10 Jan 2021 07:54 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 10 Jan 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Filmmaker Hansal Mehta claimed being harassed by an unknown caller and asked help to Mumbai Police
हंसल मेहता - फोटो : फाइल

फिल्म निर्देशक और निर्माता हंसल मेहता एक अज्ञात कॉलर की वजह से इतने परेशान हो गए कि उन्हें इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से करनी पड़ी। शनिवार की रात मेहता और उनके परिवार के सदस्यों को रोहित नाम के शख्स ने फोन पर बहुत परेशान किया। 

Filmmaker Hansal Mehta claimed being harassed by an unknown caller and asked help to Mumbai Police
हंसल मेहता - फोटो : फाइल

हंसल मेहता ने रविवार को इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की।  उन्होंने मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को टैग करते हुए परेशान करने वाले व्यक्ति का फोन नंबर साझा किया। मेहता ने पुलिस से इस व्यक्ति के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की।

Filmmaker Hansal Mehta claimed being harassed by an unknown caller and asked help to Mumbai Police
हंसल मेहता - फोटो : फाइल

हंसल मेहता ने ट्वीट किया, 'प्रिय मुंबई पुलिस यह अज्ञात व्यक्ति, जिसका ट्रूकॉलर पर रोहित नाम से दिखा रहा है, वह कल रात से हमें लगातार परेशान कर रहा है। कृपया इस व्यक्ति को फटकारें और उचित कार्रवाई करें।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmmaker Hansal Mehta claimed being harassed by an unknown caller and asked help to Mumbai Police
हंसल मेहता - फोटो : फाइल

इस मामले में मुंबई पुलिस ने हंसल मेहता को नजदीकी पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने को कहा। मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया, 'आपको अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने की जरूरत है।'

विज्ञापन
Filmmaker Hansal Mehta claimed being harassed by an unknown caller and asked help to Mumbai Police
स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि बीते दिनों हंसल मेहता के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'स्कैम 1992' और फिल्म 'छलांग' को लोगों ने काफी पसंद किया। मेहता 'अलीगढ़', 'सिटी लाइट्स', 'सिमरन', 'ओमार्टा', 'द: एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 

कोई मिल गया से लेकर जोधा अकबर तक, जब पर्दे पर अपनी एक्टिंग से ऋतिक ने उड़ा दिए फैंस के होश

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed