बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बना लेती हैं। गौहर ने मशहूर कोरियोग्राफर जैद दरबार से शादी की है और शादी के बाद से वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन दिनों गौहर सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी तस्वीर शेयर करती रहती हैं। बता दें कि गौहर खान ने पिछले साल 2020 में 25 दिसबंर को जैद दरबार से शादी रचाई थी। दोनों की शादी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। इन दिनों गौहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा रहा है जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं।
पति जैद के साथ खास दोस्त की शादी में शामिल हुईं गौहर खान, शादी के बाद बदली बदली सी आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबरों की मानें तो गौहर खान अपने खास दोस्त की शादी में अपने पति के साथ पंहुची थी। सोशल मीडिया पर गौहर खान और जैद दरबार का ये वीडियो और तस्वीर सबका ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में गौहर खान बेहद खूबसूरत साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उनका ये लुक अब तक के उनके सभी लुक पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
गौहर ने इन तस्वीर में काली और पीली साड़ी पहनी हुई है। साथ ही उन्होंने गले और कान में खूबसूरत ज्वैलरी पहनी हुई है। इतना ही नहीं उनके पति जैद दरबार भी गौहर के ज्वैलरी के रंग का कुर्ता पैजामा पहने नजर आए। वो इस लुक में बेहद ही शानदार नजर आ रहे थे।
View this post on Instagram
बता दें कि कुछ समय पहले गौहर खान ने अपने ससुराल से एक खास तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के जरिए गौहर ने ये बताया कि कैसे उनके ससुराल वालों ने उनका ग्रैंड वेलकम किया था।बता दें कि शादी के बाद से गौहर काम पर चली गईं थी और जब एक्ट्रेस काम से वापस अपने ससुराल आईं तो उनके ससुराल वालों ने बड़े ही शानदार ढंग से उनका स्वागत किया।
बता दें कि गौहर और जैद की शादी 25 दिसंबर को हुई थी। उससे पहले उनके इंगेजमेंट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इतना ही नहीं शादी और रिसेप्शन की तस्वीरों पर भी फैंस ने दिल खोल के प्यार लुटाया था। बता दें कि गौहर और जैद एक दूसरे से काफी स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों ने पहले एक दूसरे को समझा और फिर शादी करने का फैसला किया था।