{"_id":"63246b950ba4680bc00cb95e","slug":"filmmaker-hansal-mehta-shares-arbaaz-khan-photo-instead-of-roger-federer-on-his-retirement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hansal Mehta: रोजर फेडरर की जगह हंसल मेहता ने लगाई अरबाज खान की तस्वीर, यूजर्स बोले- ओरिजिनल फोटो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hansal Mehta: रोजर फेडरर की जगह हंसल मेहता ने लगाई अरबाज खान की तस्वीर, यूजर्स बोले- ओरिजिनल फोटो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर ने हाल ही में संन्यास की घोषणा की है। उनके रिटायरमेंट पर बॉलीवुड के सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर उनको लेकर पोस्ट साझा किया है। इस दौरान मशहूर फिल्म निर्माता हंसल मेहता की पोस्ट ने सभी का ध्यान खींचा है। दरअसल हंसल मेहता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोजर फेडरर की जगह अरबाज खान की तस्वीर लगा दी, जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है। इस पर फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
रोजर फेडरर ने गुरुवार को रिटायरमेंट की घोषणा की, जिसके बाद दुनियाभर में उनके फैंस का दिल टूट गया। दुनियाभर के लोग उनके लिए सोशल मीडिया पर इमोश्नल पोस्ट साझा कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स करीना कपूर, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, आयुष्मान खुराना और पूजा हेगड़े ने भी रोजर फेडरर के लिए सोशल मीडिया पर संदेश साझा किया है।
3 of 4
हंसल मेहता
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
इसी बीच हंसल मेहता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में रोजर फेडरर की जगह अरबाज खान की तस्वीर लगाई और लिखा- आपको मिस करूंगा चैंपियन #रोजरफेडरर। इस पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'क्या आपको यकीन है कि यह तस्वीर फेडरर की है? ऐसा लगता है कि यह अरबाज खान हैं'। एक अन्य शख्स ने कहा, हाहाहाहा शानदार सर। अन्य यूजर ने लिखा, 'ओरिजिनल फोटो नहीं मिला क्या'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अरबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल रोजर फेडरर और अरबाज खान के लुक्स काफी मिलते हैं। उनकी मिलती शक्लों पर पहले भी कई मीम्स बनते रहे हैं। हंसल मेहता के इस ट्वीट पर कई कमेंट्स हैं जो कन्फ्यूज हो रहे हैं। कई लोग हंसल के मजाक को मजे में ले रहे हैं तो कुछ लोगों ने इसे बुरा जोक भी बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।