फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Week 1: ब्रह्मास्त्र का वर्ल्डवाइड कमाई में 300 करोड़ का धमाका, देसी कलेक्शन में भी दूसरे नंबर पर

Fri, 16 Sep 2022 05:46 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 16 Sep 2022 05:46 PM IST
सार

हिंदी सिनेमा के खिलाफ चल रही बायकॉट मुहिम के लिए करारा जवाब साबित हो रही निर्देशक अयान मुखर्जी की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ के पहले हफ्ते के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva first week worldwide box office collection crosses figure of 300 Cr Ayan Mukerji
brahmastra - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के खिलाफ चल रही बायकॉट मुहिम के लिए करारा जवाब साबित हो रही निर्देशक अयान मुखर्जी की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ के पहले हफ्ते के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। फिल्म को दुनिया भर में रिलीज करने वाले स्टार स्टूडियोज के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते की दुनिया भर की कमाई का आंकड़ा 300 करोड़ रुपये पार कर गया है। पहले हफ्ते की घरेलू कमाई में फिल्म ने ‘आरआरआर’ हिंदी के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। एडवांस बुकिंग का रुझान देखते हुए दूसरे वीकएंड में भी फिल्म की अच्छी कमाई होने के आसार दिख रहे हैं। और, इस बीच सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने के बाद अयान मुखर्जी मुंबई लौट आए हैं व फिल्म की कामयाबी का जश्न मनाने की तैयारियों में जुट गए हैं।

Brahmastra Part One Shiva first week worldwide box office collection crosses figure of 300 Cr Ayan Mukerji
Brahmastra - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पहले हफ्ते की शानदार कमाई
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ पूरी दुनिया के करीब नौ हजार स्क्रीन्स पर बीते शुक्रवार 9 सितंबर को रिलीज हुई। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे न देखने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार बायकॉट मुहिम चली। जहां जिसने भी फिल्म की जरा सी भी तारीफ कर दी, उसे सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। हिंदी सिनेमा के कंगना रणौत और विवेक अग्निहोत्री जैसे चर्चित नामों ने भी फिल्म के आंकड़ों और फिल्म की तारीफ करने वालों को आड़े हाथों लिया और फिल्म के खिलाफ लगातार बयान जारी किए। लेकिन, पहले हफ्ते के आंकड़े फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ की कामयाबी की कहानी बताने लगे हैं।

Brahmastra Part One Shiva first week worldwide box office collection crosses figure of 300 Cr Ayan Mukerji
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

आरआरआर’ हिंदी को पीछे छोड़ा
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहला हफ्ता खत्म होने के अंतिम दिन करीब नौ करोड़ रुपये की कमाई शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से की है। इसके साथ ही फिल्म का देश में नेट कलेक्शन 173.20 करोड़ रुपये हो गया है। इस साल रिलीज हुई फिल्मों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई करने वाली ये दूसरी हिंदी फिल्म है। फिल्म ने इसी के साथ फिल्म ‘आरआरआर’ हिंदी के 132.59 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इस साल रिलीज फिल्मों में ‘केजीएफ 2’ हिंदी ने पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा 268.83 करोड़ रुपये की कमाई की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva first week worldwide box office collection crosses figure of 300 Cr Ayan Mukerji
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

टॉप 10 में एंट्री से चूकी
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ का घरेलू कलेक्शन पहले हफ्ते में 200 करोड़ रुपये के करीब रहने की उम्मीद की जा रही थी और ऐसा होता तो ये पहले हफ्ते मे रिकॉर्ड कलेक्शन करने वाली टॉप 10 फिल्मों में भी शामिल हो सकती थी। टॉप 10 की इस सूची में अभी आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ करीब 183 करोड़ रुपये की कमाई के साथ नंबर 10 पर है। घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में 12वें नंबर पर रही है। अब तक इस स्थान पर सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ 172.82 करोड़ की कमाई के साथ थी।

विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva first week worldwide box office collection crosses figure of 300 Cr Ayan Mukerji
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़
फिल्म फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ का विदेशों में कलेक्शन लगातार सुधर रहा है। फिल्म को अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों में बसे भारतीयों ने खासा प्यार दिया है और पहले हफ्ते में फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन करीब 130 करोड़ रुपये हो चुका है। इस तरह से फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ की पहले हफ्ते की वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा 300 करोड़ रुपये के पार हो गया है और अभी इसके और बढ़ने की उम्मीद बनी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed