फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुभ विवाह: फिल्ममेकर शंकर की बेटी ऐश्वर्या ने रोहित संग लिए सात फेरे, आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम एमके स्टालिन

Sun, 27 Jun 2021 03:53 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 27 Jun 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
Filmmaker Shankar daughter Aishwarya tie knot with Rohit Tamil Nadu cm MK Satlin attends see photos
ऐश्वर्या शंकर, रोहित दामोदरन - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में एक बार फिर शादी का मौसम छा रहा है। आए दिन किसी ना किसी सेलेब्स के शादी के बंधन में बंधने की खबर सामने आ रही है। रविवार के दिन यानि आज मशहूर फिल्ममेकर शंकर की बेटी ऐश्वर्या की शादी टीएनपीएल क्रिकेटर रोहित दामोदरन से हो गई। रोहित और ऐश्वर्या ने बेहद ही निजी समारोह में शादी की। उनकी शादी में बेहद कम लोग शामिल हुए।हालांकि उनके विवाह समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे।



शादी के बंधन में बंधे ऐश्वर्या-रोहित

बता दें कि फिल्ममेकर शंकर की बेटी ऐश्वर्या जहां पेशे से डॉक्टर हैं तो वहीं रोहित क्रिकेटर हैं। रोहित तमिलनाडु प्रीमियर लीग में मदुराई पैंथर के लिए लीग लेवल पर क्रिकेट खेलते हैं। रोहित के पिता और उद्योगपति दामोदरन इस टीम के मालिक हैं। दुल्हन के लिबास में ऐश्वर्या शंकर बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने मैरून और गोल्डन रंग का लंहगा पहना था साथ ही सोने के गहनों से अपने वेडिंग लुक को कंप्लीट किया था। वहीं रोहित सफेद रंग की शेरवानी पहने नजर आए थे जिस पर मैरून रंग की कढ़ाई थी। रोहित भी दूल्हे के लुक में बेहद हैंडसम लग रहे थे। उनकी तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Filmmaker Shankar daughter Aishwarya tie knot with Rohit Tamil Nadu cm MK Satlin attends see photos
फिल्ममेकर शंकर की बेटी ऐश्वर्या की शादी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि ऐश्वर्या और रोहित ने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। उनकी शादी चेन्नई के महाबलीपुरम के एक शानदार रिसॉर्ट में संपन्न हुई। अपनी बेटी की शादी में शंकर ने अपने कुछ खास मेहमानों को बुलाया था जहां लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सभी ने शादी के फंक्शन में हिस्सा लिया। 

Filmmaker Shankar daughter Aishwarya tie knot with Rohit Tamil Nadu cm MK Satlin attends see photos
विवाह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के चलते सभी कार्यक्रम रोक दिए गए थे। वहीं देश की हालत में अब सुधार हो रहा है और धीरे धीरे अनलॉक की प्रकिया शुरू हो गई है। जिसके बाद से अब सभी शादी विवाह के कार्यक्रम कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले अभिनेत्री यामी गौतम ने भी निर्देशक आदित्य धर से शादी की थी। वहीं सना सैयद और दूसरे सितारे भी हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmmaker Shankar daughter Aishwarya tie knot with Rohit Tamil Nadu cm MK Satlin attends see photos
अन्नियन - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें फिल्ममेकर शंकर की तो पिछेल दिनों अपनी फिल्म 'अन्नियन' के हिंदी रीमेक को लेकर चर्चा में थे। इस फिल्म में वो रणवीर सिंह को बतौर मुख्य अभिनेता कास्ट कर रहे हैं। हालांकि 'अन्नियन' की रीमेक के एलान पर फिल्म निर्माता आस्कर रविचंद्रन ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि फिल्म की कहानी का अधिकार उनके पास है और बिना उनकी अनुमति के फिल्म नहीं बन सकती। वहीं निर्देशक शंकर का कहना था कि फिल्म ‘अन्नियन’ की कथा, पटकथा और निर्देशन उनका था और फिल्म भी इसी क्रेडिट के साथ रिलीज हुई है।

विज्ञापन
Filmmaker Shankar daughter Aishwarya tie knot with Rohit Tamil Nadu cm MK Satlin attends see photos
अन्नियन, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

शंकर के मुताबिक फिल्म के किरदारों की रूपरेखा और चरित्र चित्रण उनका ही तैयार किया हुआ है और वह इसे अब किसी भी दूसरी भाषा में बनाने को स्वतंत्र हैं। 10 जून 2005 को तमिल में रिलीज हुई ‘अन्नियन’ को इसके साथ ही दक्षिण भारत की बाकी चार भाषाओं में भी डब करके रिलीज किया गया था। अगले साल 2006 में ये फिल्म हिंदी में डब होकर ‘अपरिचित’ नाम से रिलीज हुई थी। फिल्म को दक्षिण के आठ फिल्मफेयर पुरस्कारों के अलावा स्पेशल इफेक्ट्स का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी हासिल हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed