मुंबई में हर दिन कई लोग कलाकार बनने का सपना आंखो में लिए आते हैं, कुछ लोग यहां पर नाम और ख्याति पा लेते हैं। लेकिन इन्ही में से कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस संघर्ष से हारकर लौट जाते हैं। हमारे भारतीय सिनेमा में कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जिनका संघर्ष काफी लंबा रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी और शायद यही वजह है कि आज वो कलाकार सालों-साल बाद इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम बन गए। इन्हीं कलाकारों में अब शुमार हो चुका है चंदन रॉय सान्याल का नाम। जो हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज रे में नजर आएं थे।
यादें: 'रे' फेम चंदन रॉय को बॉलीवुड में 20 साल पूरे, बोले- सात हजार रुपये लेकर आया था मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 साल पहले मुंबई आए थे चंदन रॉय सान्याल
चंदन रॉय सान्याल साल 2001 में मुंबई आए थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती से की थी। चंदन ने 20 के मुंबई में अपने सफर और संघर्ष को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें मुंबई आए हुए बीस साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने ये भी बताया कि आज कई सालों के बाद भी वो अपने सबसे बड़े सपने को तलाश रहे हैं और इस गेम में अभी भी हैं।
सात हजार रुपए लेकर मुंबई आए थें चंदन
चंदन रॉय सान्याल ने अपने अब तक के सफर में भले ही कई बड़ी फिल्में की हो, लेकिन इस अभिनेता का अपना खुद का एक संघर्ष रहा है। चंदन ने बताया कि वो अपने घर से मुंबई जब पहली बार आए थे तो वो सिर्फ सात हजार रुपए लेकर आए थे। उन्होंने अपनी पोस्ट पर कैप्शन देते हुए लिखा, 'आज रात 11:59 पर मैंने मुंबई में एक एक्स्ट्रा होने से लेकर से 'रे' के फिल्म सेट तक की अपनी लड़ाई के 20 साल पूरे कर लिए हैं। मैं यहां 25 जून 2001 को पश्चिम एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास से सात हजार रुपये लेकर आया था,जो मैंने दिल्ली में अपनी ट्यूशन देकर जमा किए थे। मैं अब भी बड़े सपने देख रहा हूं और अभी भी खेल में हूं। मैं एक सुपरस्टार ना सही पर फिर भी... अपने काम में ईमानदारी से लगे रहो, आपको क्या करना है ये दूसरों को बताने मत दो।
इन फिल्मों में काम कर चुके हैं
चंदन रॉय सान्याल 2006 से लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं। वह रंग दे बसंती, कमीने, फालतू, डी-डे जैसी कई सुपरहिट फिल्म का हिस्सा रहें। 2009 में आई उनकी फिल्म 'कमीने' से उन्हें जबरदस्त ख्याति मिली। फिल्म में उन्होंने मिखाइल की भूमिका निभाई थी। जब हैरी मेट सेजल, जबरिया जोड़ी, आश्रम, फॉरबिडेन लव जैसे फिल्म और वेब सीरीज में चंदन के काम को नोटिस किया गया। हिंदी के अलावा चंदन कई बंगाली फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। दर्शक उनका काम बहुत पसंद करते हैं।
रॉबी घोष के किरदार ने किया मशहूर
चंदन इससे पहले आश्रम और फॉरबिडन लव जैसी वेब सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं। इन सीरीज में उनके काम को दर्शकों ने काफी पसंद किया। लेकिन रे की चौथी कहानी स्पॉटलाइट ने उन्हें एक अलग ही पहचान दिलाई। उन्होंने इस सीरीज में रॉबी घोष की भूमिका निभाई। सपोर्टिंग किरदार होने के बावजूद भी प्रशंसकों ने उनके काम को नोटिस किया और उन्हें इसके लिए जमकर सराहा।