फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Films on Dawood and Underworld: इन फिल्मों में दिखा अंडरवर्ल्ड का खौफनाक दौर, दाऊद की भूमिका में दिखे ये चेहरे

Mon, 18 Dec 2023 02:32 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 18 Dec 2023 02:32 PM IST
विज्ञापन
Films Based on Underworld Don Dawood Ibrahim Black Friday Once Upon a Time in Mumbai Company D Day
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

भारत का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार धमाकों का गुनहगार है। अंडरवर्ल्ड से जुड़ी कई फिल्में बनीं हैं, जिनके किरदार दाऊद या अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के आसपास नजर आते हैं। इस खबर में हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं...

Films Based on Underworld Don Dawood Ibrahim Black Friday Once Upon a Time in Mumbai Company D Day
वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई - फोटो : सोशल मीडिया
वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई
मिलन लथूरिया की फिल्म 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई' अंडरवर्ल्ड की दुनिया को बेहद करीब से दिखाती है। हाजी मस्तान के जीवन पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। ऐसा कहा जाता है कि एक अभिनेत्री और हाजी मस्तान के बीच प्रेम संबंध थे, जिसे दिखाने के लिए फिल्म में कंगना रणौत ने भी किरदार निभाया था। इस फिल्म ने अंडरवर्ल्ड की काली दुनिया पर राज करने वाले डॉन की अच्छाई और उसूलों को दर्शाया। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इमरान हाशमी का किरदार दाऊद इब्राहिम की कहानी पर आधारित है।
Films Based on Underworld Don Dawood Ibrahim Black Friday Once Upon a Time in Mumbai Company D Day
शूटआउट एट वडाला - फोटो : सोशल मीडिया
शूटआउट एट वडाला
साल 2013 में बनी फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' भी अंडरवर्ल्ड पर ही आधारित थी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, सोनू सूद और मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Films Based on Underworld Don Dawood Ibrahim Black Friday Once Upon a Time in Mumbai Company D Day
ब्लैक फ्राइडे - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लैक फ्राइडे
निर्देशक अनुराग कश्यप अपने बेहद अलग कंटेंट पर आधारित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अनुराग ने भी स्क्रीन पर दाऊद के किरदार को बेहद खूबसूरती से पेश किया था। फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' मुंबई में हुए सिलसिलेवार धमाकों और दाऊद इब्राहिम की उसमें भूमिका पर आधारित थी। फिल्म में विजय मौर्या को दाऊद इब्राहिम जैसे किरदार में थे।
विज्ञापन
Films Based on Underworld Don Dawood Ibrahim Black Friday Once Upon a Time in Mumbai Company D Day
कंपनी - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी
साल 2002 में राम गोपाल वर्मा की आई फिल्म 'कंपनी' भी दाऊद इब्राहिम के खतरनाक कारनामों पर ही आधारित थी। फिल्म ने अंडरवर्ल्ड वॉर को बेहद जीवंत तरीके से दर्शाया है। अजय देवगन की भूमिका वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed