हिंदी सिनेमा की अभिनेत्रियां फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ साथ रेड कारपेट पर भी अपने जलवे बिखेरने के लिए मशहूर रही हैं। चाहे कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान रेड कारपेट पर शिरकत करना हो या फिर फैशन मेट गाला के दौरान। रेड कारपेट पर अपने शानदार लुक और पहनावे को लेकर इन्होंने हर किसी को प्रभावित किया। आइये जानते हैं इन 10 अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने साल 2023 में रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा और खूब सुर्खियां बटोरीं।
Year Ender 2023: मौनी और मानुषी का दिल जीत लेने वाला कंपटीशन, रेड कारपेट पर पूरे साल अभिनेत्रियों का रहा जलवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या राय बच्चन
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय कान फिल्म फेस्टिवल में पहली बार 2002 में संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान के साथ अपनी फिल्म 'देवदास' के लिए वहां गई थीं। इसके बाद से लगभग हर साल ऐश्वर्या कान में अपने जलवे बिखरेती आ रही हैं। इस साल कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान रेड कारपेड पर उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। वह इस बार घूंघट पहने में पहुंची थी। रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आया।
प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास फैशन नाइट मेट गाला 2023 के दौरान रेड कारपेट पर पति निक जोनस के साथ एंट्री की। फैशन नाइट मेट गाला के रेड कारपेड पर दोनों ब्लैक एंड व्हाइट लुक में नजर आए। प्रियंका ने ब्लैक कलर का वैलेंटिनो थाई-हाई स्लिट गाउन पहना था। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा जोनास के डायमंड नेकलेस पर सभी की निगाहें टिक गईं। तो वहीं निक जोनास ब्लैक सूट और व्हाइट शर्ट में नजर आए।
डायना पेंटी
कान फिल्म फेस्टिवल में डायना पेंटी सबसे अलग नजर आई। फिल्म फेस्टिवल के लिए जहां बाकी अभिनेत्रियों ने गाउन या पारंपरिक परिधान को चुना, वहीं डायना पेंटी ने पैंट्स और क्रॉप जैकेट में रेड कारपेट पर वॉक किया। डायना पेंटी ने मिनिमल लुक और खुले बालों में एंट्री ली। डायना पेंटी का यह लुक बाकी अभिनेत्रियों के लुक से सबसे जुदा और हटकर रहा।
आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पहली बार फैशन नाइट मेट गाला 2023 के दौरान रेड कारपेट पर शिरकत की। आलिया भट्ट ने फैशन नाइट मेट गाला के दौरान रेड कारपेट पर व्हाइट गाउन में शिरकत की। गाउन में वह काफी आकर्षक लग रही थी। बताया जाता है कि उस ड्रेस को बनाने में एक लाख से ज्यादा मोतियों का इस्तेमाल किया गया है, जिसे भारत में बनाया गया था। मोतियों से सजी पूरी सफेद पोशाक ने उनकी अनूठी शैली को प्रदर्शित किया।