{"_id":"657ff29c2d2e0445b5017491","slug":"shahrukh-khan-praised-dunki-co-actor-vicky-kaushal-and-director-rajkumar-hirani-at-dubai-event-2023-12-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dunki: 'उनसे मिले प्यार को वापस देने की जरूरत है', दुबई इवेंट में शाहरुख ने की विक्की कौशल की तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dunki: 'उनसे मिले प्यार को वापस देने की जरूरत है', दुबई इवेंट में शाहरुख ने की विक्की कौशल की तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:50 PM IST
सार
शाहरुख खान के दुबई इवेंट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेता अपने सह-कलाकार विक्की कौशल की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने 'डंकी' के निर्देशक राजकुमार हिरानी की भी प्रशंसा की
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, विक्की कौशल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता शाहरुख खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डंकी' की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शाहरुख इस फिल्म का जोरशोर से प्रचार करने में लगे हैं। बीते दिन शाहरुख अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए दुबई में एक इवेंट में शामिल हुए। इस इवेंट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेता अपने सह-कलाकार विक्की कौशल की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने 'डंकी' के निर्देशक राजकुमार हिरानी की भी प्रशंसा की और दर्शकों से फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखने के लिए अपील की।
2 of 5
शाहरुख खान, विक्की कौशल
- फोटो : social media
शाहरुख खान ने विक्की कौशल की तारीफ करते हुए कहा कि दर्शकों को 'डंकी' फिल्म में उनका अभिनय बहुत पसंद आएगा, क्योंकि विक्की ने बहुत अच्छा काम किया है। अभिनेता ने कहा, 'विक्की कौशल मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मुझे लगता है कि वह उन बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके साथ मैंने काम किया है। जब आप 'डंकी' में विक्की कौशल को देखेंगे तो आपको उनका अभिनय बहुत पसंद आएगा। फिल्म में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। 'डंकी' में विक्की के साथ काम कर मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है।'
निर्देशक राजकुमार हिरानी के बारे में किंग खान ने कहा, 'राजकुमार हिरानी देश के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक हैं, हम सभी उनका बहुत सम्मान करते हैं। मुझे उनके साथ 'डंकी' में काम करने में बहुत मजा आया और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। हमें उनसे जो प्यार मिला है, उसे अब वापस देने की जरूरत है, क्योंकि हम सिनेमाघरों को बहुत कुछ देते हैं।' शाहरुख ने आगे दर्शको से सिनेमाघरों में फिल्म को देखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : social media
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित 'डंकी' फिल्म 21 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। 'डंकी' के जरिए निर्देशक राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 'डंकी' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं।
विक्की कौशल का वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'छावा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बने जा रही है। 'छावा' में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।