फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sequels: इंडियन 2 से लेकर एक विलेन रिटर्न्स तक, दर्शकों को पसंद नहीं आए इन फिल्मों के सीक्वल

Sat, 05 Oct 2024 05:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 05 Oct 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
Films sequels which did not succeed on Box Office Indian 2 ek Villain Returns yamla pagla deewana 2
भारतीय फिल्में - फोटो : अमर उजाला

साल 1996 में आई कमल हासन अभिनीत फिल्म इंडियन ने लोगों पर अपना जादू खूब चलाया था। निर्माताओं ने इस फिल्म का अंत ऐसा रखा था, जिससे भविष्य में इसका सीक्वल बनाया जा सके। एस शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के सुपरहिट होने के बावजूद इसके दूसरे भाग को पर्दे तक पहुंचने में 27 साल का समय लग गया। हालांकि, इंडियन जितनी बड़ी हिट रही, इसके सीक्वल के साथ ठीक उल्टा हुआ। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म के बुरी तरह फ्लॉप होने का खामियाजा अब फिल्म के तीसरे भाग को उठाना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के निर्माता इंडियन 3 को सीधा ओटीटी पर लाने पर विचार कर रहे हैं। केवल इंडियन 2 ही नहीं कई और भी सीक्वल फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही हैं। आइए जानते हैं...

Films sequels which did not succeed on Box Office Indian 2 ek Villain Returns yamla pagla deewana 2
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : एक्स @TSeries
एक विलेन रिटर्न्स

एक विलेन बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। फिल्म की कहानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख की अदाकारी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थी। हालांकि, जब कई वर्षों के बाद इसका सीक्वल बनाया गया था तो यह टिकट खिड़की पर बुरी तरह फेल हो गई। 

Films sequels which did not succeed on Box Office Indian 2 ek Villain Returns yamla pagla deewana 2
लव आज कल (2020) - फोटो : यूट्यूब
लव आज कल (2020)

इम्तियाज अली की बेहतरीन फिल्मों में लव आज कल का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। साल 2009 में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म काफी ज्यादा सफल रही थी। इस फिल्म के 11 साल बाद इम्तिायज ने एक बार फिर से ऐसा ही जादू चलाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकामयाब रहे। कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Films sequels which did not succeed on Box Office Indian 2 ek Villain Returns yamla pagla deewana 2
रॉक ऑन 2 - फोटो : यूट्यूब
रॉक ऑन 2

फिल्म रॉक ऑन ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में भी इस फिल्म का जलवा देखने को मिला था, लेकिन जब फिल्म का सीक्वल बनाया गया तो दर्शक इस फिल्म के साथ जुड़ाव महसूस नहीं कर सके। साल 2016 में आई यह फिल्म टिकट खिड़की पर बुरी तरह फ्लॉप रही।

विज्ञापन
Films sequels which did not succeed on Box Office Indian 2 ek Villain Returns yamla pagla deewana 2
डबल धमाल - फोटो : यूट्यूब
डबल धमाल

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म धमाल दर्शकों को गुदगुदाने में कामयाब रही थी। इस फिल्म को आज भी दर्शक छोटो पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। हालांकि, फिल्म का दूसरा भाग लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। कमजोर पटकथा की वजह से टिकट खिड़की पर फिल्म का हाल बहुत बुरा रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed