सब्सक्राइब करें

'प्रस्थानम' और 'द जोया फैक्टर' को टक्कर देगी 'रैंबो- लास्ट ब्लड'? करण-सहर की लव स्टोरी का क्या होगा!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 20 Sep 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
Filmy Friday Rambo Last Blood The Zoya Factor Pal Pal Dil Ke Paas Prasthanam
Filmy Friday: आज रिलीज होंगी ये फिल्में - फोटो : अमर उजाला

हर शुक्रवार न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड की फिल्में भी सिनेमाघर में दस्तक देती हैं। लेकिन कौन सी फिल्म आज रिलीज हो रही है और क्या है उस फिल्म का टेस्ट। हर बार ये जान पाना यूजर के लिए आसान नहीं। ऐसे में हम फिल्मी फ्राइडे पैक में आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जो आज रिलीज होंगी।

Trending Videos
Filmy Friday Rambo Last Blood The Zoya Factor Pal Pal Dil Ke Paas Prasthanam
the zoya factor

द जोया फैक्टर
सोनम कपूर और दुलकर सलमान स्टारर फिल्म द जोया फैक्टर आज रिलीज हो गई है। बता दें कि फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था। दरअसल फिल्म जोया (सोनम कपूर) के आसपास घूमती है। जिसे भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लकी माना जाता है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Friday Rambo Last Blood The Zoya Factor Pal Pal Dil Ke Paas Prasthanam
पल पल दिल के पास - फोटो : अमर उजाला

पल पल दिल के पास
फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल के बेटे करण देओल। वहीं करण के साथ सहर बाम्बा भी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। फिल्म के लिए करण- सहर के साथ सनी देओल भी जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को अभी तक दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स ही मिल रहा है।

Filmy Friday Rambo Last Blood The Zoya Factor Pal Pal Dil Ke Paas Prasthanam
प्रस्थानम - फोटो : सोशल मीडिया

प्रस्थानम
पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म प्रस्थानम भी आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ मनीषा कोइराला, अली फजल, चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ नजर आएंगे। फिल्म साउथ की फिल्म प्रस्थानम का ही रीमेक है। वहीं फिल्म में करीब एक दशक बाद संजय और मनीषा साथ में नजर आ रहे हैं। इससे पहले दोनों फिल्म महबूबा में नजर आए थे। 

विज्ञापन
Filmy Friday Rambo Last Blood The Zoya Factor Pal Pal Dil Ke Paas Prasthanam
रैंबो: लास्ट ब्लड - फोटो : सोशल मीडिया

रैंबो: लास्ट ब्लड
सिलवेस्टर स्टेलॉन स्टारर फिल्म 'रैंबो: लास्ट ब्लड' भी आज सिनेमाघर में दस्तक दे चुकी है। बता दें कि ये फिल्म रैंबो फ्रेंचाइजी की पांचवी फिल्म है। सिलवेस्टर के अलावा फिल्म में एड्रियाना बर्राजा, ऑस्कर जेनाडा, पाज वेगा, जोआाकिन कोसिओ भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं फिल्म का निर्देशन एड्रियन ग्रुनबर्ग ने किया है। 

पढ़ें: सुपरहिट फिल्में देने के बाद भी आज तक कुंवारी हैं ये 5 अभिनेत्रियां, एक की उम्र तो है 47

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed