फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: दो और फ्रेंचाइजी से बाहर हुए अक्षय और 'शहजादा' का फर्स्ट लुक आउट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 22 Nov 2022 07:53 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 22 Nov 2022 07:53 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap ajay devgn film Bholaa and kartik aaryan movie shehzada teaser out malaika arora on trolling news
अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा की दुनिया में रोजाना बहुत कुछ होता है, जिस पर फैंस की नजर बनी रहती हैं। कई बार कलाकार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे करते हैं तो कभी नई फिल्मों से जुड़ा अपडेट सामने आता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...

Filmy Wrap ajay devgn film Bholaa and kartik aaryan movie shehzada teaser out malaika arora on trolling news
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

'हेरा फेरी 3', 'आवारा पागल दीवाना 2' और 'वेलकम 3'...क्या तीनों सीक्वल में काम नहीं करेंगे अक्षय कुमार? दरअसल, हाल ही में खिलाड़ी कुमार ने क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट में काम करने से साफ मना कर दिया था। जिसके बाद खबरें आने लगीं कि इस कल्ट फिल्म में कार्तिक आर्यन, अक्षय कुमार को रिप्लेस करने वाले हैं। अफवाहों को विराम देते हुए अक्षय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 'उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई, इसलिए उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया'।

हेरा फेरी 3 को मना करना अक्षय को पड़ा भारी, फिल्म निर्माता ने इन दो हिट फ्रेंचाइजी से निकाला बाहर

 

Filmy Wrap ajay devgn film Bholaa and kartik aaryan movie shehzada teaser out malaika arora on trolling news
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया

साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'भूल भुलैया 2' देने के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म 'शहजादा' के साथ धमाल करने वाले हैं। अभिनेता के 32वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म निर्माताओं ने फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। सामने आए टीजर में कार्तिक, तेलुगू स्टाइल का एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं, जिसकी वजह से लोग बॉलीवुड अभिनेता की तुलना अल्लू अर्जुन से कर रहे हैं। दरअसल, कार्तिक आर्यन की यह फिल्म अल्लू अर्जुन की तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'अला वैकुंठपुरमलो' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

कार्तिक आर्यन के जन्मदिन पर जारी हुआ 'शहजादा' का पहला लुक, अल्लू अर्जुन के स्टाइल में नजर आए अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap ajay devgn film Bholaa and kartik aaryan movie shehzada teaser out malaika arora on trolling news
भोला टीजर जारी - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही हैं। वहीं अब अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'भोला' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन अभिनेता ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया था, जिसके बाद से ही फैंस टीजर का इंतजार कर रहे थे। वहीं, अब 'भोला' का धमाकेदार टीजर भी रिलीज कर दिया है। आज एक साथ दो फिल्मों को टीजर सामने आए हैं। 

Bholaa Teaser Out: माथे पर भस्म, हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता लिए नजर आए अजय देवगन, रिलीज हुआ

विज्ञापन
Filmy Wrap ajay devgn film Bholaa and kartik aaryan movie shehzada teaser out malaika arora on trolling news
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड स्टार्स की लव लाइफ के किस्से आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। बी टाउन के गलियारों में रिश्तों का जुड़ना और बिगड़ना आम बात है। लेकिन, कई बार इनके बिगड़ते रिश्तों का कारण पता नहीं चल पाता। ऐसी ही एक रिश्ता अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का था। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बात शादी तक भी जा पहुंची थी। दोनों ने सगाई भी हो गई थी। लेकिन फिर...अचानक दोनों की राहें अलग हो गईं। फैंस निराश हो गए। वह दोनों के जुदा होने का कारण तलाशते रहे लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। अब सालों बाद दोनों के अलग होने का कारण पता चला है।

20 साल पहले क्यों टूटा था अभिषेक-करिश्मा का रिश्ता? फिल्म डायरेक्टर ने बताया पूरा सच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed