फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: ड्रग्स केस में आर्यन खान को क्लीन चिट और ‘पृथ्वीराज’ का बदला नाम, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Fri, 27 May 2022 07:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 27 May 2022 07:59 PM IST
सार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स ऑन क्रूज मामले में क्लीन चिट दे दी है।

विज्ञापन
Filmy Wrap: Aryan Khan gets Clean chit in drugs case and film Prithviraj title changed read 10 big news from the entertainment world
आर्यन खान, prithviraj movie - फोटो : Social media

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स ऑन क्रूज मामले में क्लीन चिट दे दी है। एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत में 14 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, जिसमें आर्यन खान का नाम शामिल नहीं था। आर्यन खान के अलावा अविन शाहू, गोपाल जी आनंद, समीर साईघन, भास्कर अरोड़ा और मानव सिंघल के खिलाफ सबूतों के अभाव में आरोप पत्र नहीं दायर किया गया है।



Aryan Khan: ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे को मिली क्लीन चिट, एनसीबी ने दाखिल की चार्जशीट

Filmy Wrap: Aryan Khan gets Clean chit in drugs case and film Prithviraj title changed read 10 big news from the entertainment world
prithviraj movie - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'पृथ्वीराज' का शीर्षक बदल दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब इसका नया नाम 'सम्राट पृथ्वीराज' रख दिया गया है। बता दें कि करणी सेना की एक जनहित याचिका के बाद यह कदम उठाया गया है। फिल्म के निर्माताओं, वाईआरएफ ने करणी सेना के अध्यक्ष को एक आधिकारिक पत्र लिखा है, जिसमें उन्हें इस बात की जानकारी दी है।

Prithviraj: करणी सेना के आगे हारे पृथ्वीराज के मेकर्स, अक्षय कुमार की फिल्म का बदला नाम

Filmy Wrap: Aryan Khan gets Clean chit in drugs case and film Prithviraj title changed read 10 big news from the entertainment world
बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर प्रोड्यूसर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के साथ साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बोनी कपूर के बैंक अकाउंट से लगभग तीन लाख 82 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। निर्माता ने मुंबई पुलिस में इस मामले की शिकायत की है। मुंबई की अंबोली पुलिस ने बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

Boney Kapoor Fraud Case: साइबर फ्रॉड का शिकार हुए प्रोड्यूसर बोनी कपूर, बैंक खाते से चोरी हुई मोटी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Aryan Khan gets Clean chit in drugs case and film Prithviraj title changed read 10 big news from the entertainment world
हिना खान, हेली शाह - फोटो : Instagram

बड़ा पर्दा और छोटा पर्दा दोनों ही सिनेमा जगत का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। किसी एक के बिना भी एक्टिंग की दुनिया अधूरी सी लगती है। आज के समय में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार दोनों ही दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कई बार अक्सर यह अफवाह उड़ती हैं कि बॉलीवुड के सितारे टीवी को कुछ नहीं समझते हैं। इसी वजह से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में एक कोल्ड वॉर चलती रहती है, जिसमें टीवी सितारे आरोप लगाते रहते हैं कि बॉलीवुड उनके साथ भेदभाव करता है। इसका एक हालिया उदाहरण कान फिल्म फेस्टिवल से सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड सितारो के साथ-साथ टीवी सितारे भी पहुंचे थे।

Bollywood vs Tv Actors: हिना और हेली शाह ने बॉलीवुड पर लगाया भेदभाव का आरोप, कान में दिखा इंडस्ट्री का असली चेहरा

विज्ञापन
Filmy Wrap: Aryan Khan gets Clean chit in drugs case and film Prithviraj title changed read 10 big news from the entertainment world
केसरिया गाने का टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। यह फिल्म पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। ऐसे में इस फिल्म को साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। आलिया और रणबीर की शादी के दौरान इस फिल्म के गाना 'केसरिया' का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। वहीं, अब इस गाने के टीजर को कन्नड़ भाषा में भी रिलीज कर दिया गया है। 

Brahmastra: सामने आया ‘केसरिया’ गाने के टीजर का दूसरा वर्जन, रोमांटिक अंदाज में दिखे रणबीर-आलिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed