फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: नवाजुद्दीन की पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज और जमानत लेने HC पहुंचे शीजान, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Mon, 23 Jan 2023 07:55 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 23 Jan 2023 07:55 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Athiya Shetty Kl Rahul Kantara Rakhi Sawant Tu Jhoothi Main Makkar read 10 entertainment news
अपनी पत्नी के साथ नवाजुद्दीन, शीजान खान - फोटो : social media

सिनेमा की इस चकाचौंध भरी दुनिया में फैंस हमेशा अपने फेवरेट स्टार की जिंदगी के बारे में जानने की कोशिश करते रहते हैं, कि उन्होंने सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट किया है और दिनभर में किस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है या और भी तमाम घटनाएं। फिल्मों की दुनिया में आज भी बहुत कुछ हुआ है। तो चलिए आपको आज की 10 बड़ी खबरों के माध्यम से बताते हैं कि दिनभर में क्या कुछ हुआ है।

Filmy Wrap Athiya Shetty Kl Rahul Kantara Rakhi Sawant Tu Jhoothi Main Makkar read 10 entertainment news
शाहरुख खान- सीएम हिमंता बिस्वा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं। उनकी चर्चा का विषय अभिनेता की आने वाली फिल्म पठान तो है ही साथ ही वह पिछले कुछ दिनों से किसी और वजह से भी चर्चा में हैं, और उनकी चर्चा का कारण हैं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा। दरअसल पिछले दिनों सीएम ने एक चर्चा के दौरान कह दिया था कि कौन शाहरुख खान वह उनको नहीं जानते हैं। इसके कुछ घंटे के बाद ही उन्होंने जब शाहरुख खान को श्री से  संबोधित करते हुए एक ट्वीट किया तो विपक्षी पार्टियों ने फिर उनको घेर लिया।
Himanta Biswa Sarma-Shahrukh Khan: अब 'श्री शाहरुख खान' बोलने पर घिरे सीएम सरमा, ट्वीट कर फिर दी सफाई

Filmy Wrap Athiya Shetty Kl Rahul Kantara Rakhi Sawant Tu Jhoothi Main Makkar read 10 entertainment news
ऐ वतन मेरे वतन - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की देशभक्ति से लबरेज फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का टीजर जारी हो गया है। टीजर में सारा एक स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में नजर आ रही हैं। अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजिनल फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में सारा का अनदेखा रूप देखने को मिल रहा हैं। कन्नन अय्यर द्वारा निर्देशित यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक थ्रिलर-ड्रामा है।
Ae Watan Mere Watan: हिंदुस्तान की आवाज को सुनाने आ रही हैं सारा अली खान, जारी हुआ 'ऐ वतन मेरे वतन' का टीजर

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Athiya Shetty Kl Rahul Kantara Rakhi Sawant Tu Jhoothi Main Makkar read 10 entertainment news
रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक लव रंजन खुराना की बहुचर्चित फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के जरिए पहली बार श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर रोमांस करते नजर आ रहे हैं।  रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में काफी बोल्ड सीन भी नजर आने वाले हैं। फिलहाल इसका ट्रेलर शानदार है, जो फैंस को पसंद आ रहा है। जैसा नाम है वैसा ही फिल्म का ट्रेलर है। इसमें रणबीर झूठे प्रेमी और श्रद्धा मक्कार प्रेमिका की भूमिका में नजर आ रही हैं। 
Tu Jhoothi Main Makkaar: 'झूठी' प्रेमिका 'मक्कार' प्रेमी, ट्रेलर में दिखी श्रद्धा-रणबीर की अनोखी लव स्टोरी

 

विज्ञापन
Filmy Wrap Athiya Shetty Kl Rahul Kantara Rakhi Sawant Tu Jhoothi Main Makkar read 10 entertainment news
करीना कपूर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड के लिए पिछला एक साल कुछ खास नहीं रहा है। बायकॉट ट्रेंड के चलते कई सारी फिल्में फ्लॉप साबित हो चुकी हैं। वहीं, अब शाहरुख खान की 'पठान' को भी बायकॉट करने की मांग की जा रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यकर्ताओं से फिल्मों के बारे में टिप्पणी करने से बचने के लिए कह चुके हैं। वहीं, अब बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी कोलकाता के इवेंट में बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड को लेकर बात की है।
Kareena Kapoor: बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर करीना ने दिया बयान, बोलीं-फिल्में नहीं होंगे तो एंटरटेनमेंट कैसे होगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed