आज कल फिल्मों को प्रमोट करने का ट्रेंड फैंस के साथ शुरू हो गया है और ऐसे समय में जब मीडियाकर्मी स्टार्स या फिल्म के निर्माता निर्देशक से बात करते हैं तो बातचीत का सिलसिला शुरू होकर कहीं और भी पहुंच जाता है। सोमवार को रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर मुंबई में लांच हुआ। इन सितारों का ध्यान मीडिया के सवाल जवाब पर कम फैंस की प्रतिक्रिया पर कुछ ज्यादा ही था। पूरे ट्रेलर लांच के दौरान बस इसी बात पर चर्चा होती रही कि कौन झूठा है तो कौन मक्कार। फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के बाद रणबीर कपूर 'तू झूठी मैं मक्कार' जैसी रॉम कॉम फिल्म कर रहे हैं। रणबीर कपूर ने कहा, 'फिल्म चल गई तो ठीक, नहीं तो समझूंगा कि डायरेक्टर में ही खोट है।'
Tu Jhoothi Main Makkar Trailer Launch : फिल्म चल गई तो ठीक, नहीं तो समझूंगा कि डायरेक्टर में खोट है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेलर लांच के दौरान रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर के अलावा फिल्म के निर्देशक लव रंजन और निर्माता भूषण कुमार तो थे ही साथ में कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी भी थे। जो फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में बस्सी रणबीर कपूर के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस की मेजबानी वह खुद कर रहे थे। उन्होंने महफिल लूटने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह शायद यह भूल गए कि उनका यह कोई स्टैंड अप का कार्यक्रम नहीं बल्कि फिल्म का प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रहा है। सवाल चाहे रणबीर कपूर से पूछा जाए या फिर श्रद्धा कपूर से बीच में वह कूद ही पड़ते थे।
यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर को मिला बस्सी का सहारा, अब तक इन 10 यूट्यूबर्स पर बॉलीवुड लगा चुका दांव
लव रंजन की फिल्मों में लड़कियों के किरदार को ऐसा दिखाया गया है कि लड़कों को वही धोखा देती हैं। 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर देखने के बाद यही पता चलता है कि श्रद्धा कपूर प्यार में धोखा देने वाली लड़की का किरदार निभा रही हैं। जब लव रंजन से यह पूछा गया गया कि उनकी फिल्मों में लड़कियों का किरदार धोखा देने वाला ही क्यों होता है? इस सवाल के जवाब में लव रंजन ने कहा, 'सीधी साधी लड़की को तो लोग 50 साल से फिल्मों में देख ही रहे हैं।' इससे पहले लव रंजन आगे कुछ बोलते, तपाक से लव रंजन की बात काटते हुए श्रद्धा कपूर बोल पड़ी और कहने लगीं, 'पता है ना कि किसकी बेटी हूं।'
यह भी पढ़ें: नवाजुद्दीन की पत्नी जैनब के खिलाफ मां ने दर्ज कराई FIR, संपत्ति विवाद से जुड़ा है मामला
लव रंजन की फिल्मों में कार्तिक आर्यन और नुसरत भरूचा की ही जोड़ी नजर आई है। इस बार उन्होंने अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को पेश किया है। जब दोनो की कास्टिंग के बारे में सवाल हुआ तो लव रंजन ने कहा, 'मैं फिल्म में ऐसी फ्रेश जोड़ी चाह रहा था, जिन्होंने कभी साथ काम ना किया हो। इस फिल्म का जिस तरह का विषय है अगर इससे वही पुरानी जोड़ी को कास्ट करता तो बात नहीं बनती।' रणबीर कपूर ने कहा, 'जब मैंने लव रंजन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' देखी थी तभी से उनका फैन हो गया था। हमारी मुलाकात हुई,पहले हम लोग अजय देवगन के साथ एक फिल्म करने वाले थे,वह नहीं शुरू हो पाई तो 'तू झूठी मैं मक्कार' शुरू हो गई।'
यह भी पढ़ें: 21 द्वीपों के नाम परमवीर चक्र विजेताओं पर रखे जाने पर सेलेब्स ने जताई खुशी,PM को दिया धन्यवाद
'ये जवानी है दीवानी' के बाद रणबीर कपूर 'तू झूठी मैं मक्कार' जैसी रॉम कॉम फिल्म कर रहे हैं। रणबीर कपूर ने बताया, 'ये जवानी है दीवानी' के बाद उस तरह की फिल्म इसलिए नहीं किया क्योंकि अनुभव के लिए मुझे अलग अलग तरह की फिल्में करनी थी। अब 'तू झूठी मैं मक्कार' चल गई तो फिर इस तरह की फिल्म में काम करूंगा, फिल्म नहीं चली तो समझूंगा कि डायरेक्टर में खोट है।'
यह भी पढ़ें: 'मौसम बिगड़ने वाला है', जनवरी के अंत में सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रहीं हैं ये 17 फिल्में