फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan: ‘बेहद ठंडे मौसम में शूट किया गया था बेशरम रंग’, पठान फिल्म को लेकर दीपिका ने शेयर किए अनुभव

Mon, 23 Jan 2023 05:44 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 23 Jan 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
Pathaan: Deepika Padukone Reveals A Besharam Rang Secret said it Was actually very tough
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पठान फिल्म रिलीज से पहले लगातार चर्चाओं में है। बॉयकॉट की खबरों के बीच शाहरुख खान स्टारर फिल्म लगातार सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को लेकर फैंस के साथ-साथ मेकर्स और स्टार कास्ट भी काफी एक्साइटेड हैं। वहीं प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में दीपिका ने शाहरुख के साथ अपनी केमिस्ट्री के बारे में खुलकर बात की।

Pathaan: Deepika Padukone Reveals A Besharam Rang Secret said it Was actually very tough
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

यश राज फिल्म्स द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, दीपिका ने कहा, 'शाहरुख और मैं बहुत भाग्यशाली रहे हैं कि हमको कुछ अविश्वसनीय फिल्मों में काम करने का अवसर मिला है। हमारे बीच एक खूबसूरत रिश्ता है और मुझे लगता है कि दर्शक हमेशा हमारी फिल्मों में यही देखते हैं'। इस दौरान दीपिका ने खुलासा किया कि बेशरम रंग गाना शूट करना एक चुनौती थी। क्योंकि इसमें बीच पर चमकीली धूप में पार्टी माहौल को दिखाना था। जबकि वास्तविक मौसम इसके ठीक उलट था। हमको उस मौसम और उसकी जीवंतता दिखानी थी जो कि अपने आप में एक चुनौती थी।
 

Pathaan: Deepika Padukone Reveals A Besharam Rang Secret said it Was actually very tough
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका बेशरम रंग गाने की शूटिंग के बारे में बात करते हुए कहती हैं, यह गाना स्पेन में फिल्माया गया था। यह बहुत खूबसूरत गाना है। दीपिका कहती हैं कि इस गाने को शूट करते वक्त बेहद सर्दी थी और तेज हवा भी चल रही थी। इसके बाद भी शूटिंग में सिर्फ बिकिनी और स्विम सूट में पहनकर डांस करना था, जो कि बेहद मुश्किल था। इस चैलेंज को हमने स्वीकार किया और एक शानदार गाना बनकर सामने आया है। तो वहीं फिल्म में अपने रोल को लेकर दीपिका कहती हैं, 'इस फिल्म में मैं जो किरदार निभा रहा हूं वह बेहद रोमांचक है, यह कुछ ऐसा है जो मैंने पहले नहीं किया है और यहां तक कि फिल्म भी'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan: Deepika Padukone Reveals A Besharam Rang Secret said it Was actually very tough
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले शाहरुख और दीपिका दोनों कुछ बेदह शानदार फिल्में लेकर एक साथ पर्दे पर आए हैं। जिनमें ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्में शामिल हैं। दीपिका कहती हैं जब भी वह दोनों साथ आते हैं फिल्म बंपर सफलता हासिल करती है। दीपिका बताती हैं कि दोनों ही बड़े मेहनती और अनुशासन को मानने वाले एक्टर हैं। दोनों की कैमेस्ट्री में एक स्पार्क है। जो कि ऑडियंस को पसंद आता है। दीपिका कहती हैं कि उनको उम्मीद है कि पठान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी। 

यह भी पढ़ें: नवाजुद्दीन की पत्नी जैनब के खिलाफ मां ने दर्ज कराई FIR, संपत्ति विवाद से जुड़ा है मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed