फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movie This Week: 'मौसम बिगड़ने वाला है', जनवरी के अंत में सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रहीं हैं ये 17 फिल्में

Mon, 23 Jan 2023 03:38 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 23 Jan 2023 03:38 PM IST
विज्ञापन
Movie Release This Week Pathaan Gandhi Godse Ek Yudh hindi tamil other languages films will release in january
हंट, व्हू एम आई और क्रांति - फोटो : सोशल मीडिया

सिने-प्रेमियों के लिए जनवरी के पिछले दो-तीन हफ्ते ठीक-ठाक रहे, लेकिन निराश न होइए अभी जनवरी के महीने को खत्म होने में कुछ समय बचा है। दिल और पॉपकॉर्न थाम के बैठिए... सोमवार से शुरू हो रहे जनवरी के चौथे हफ्ते में एक साथ कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इन फिल्मों में हॉरर, रोमांस के साथ एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगता दिखाई देगा। सोमवार से शुरू हो रहे इस पूरे हफ्ते में हिंदी की 3 बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। हिंदी के अलावा तमिल, कन्नड़, मलयालम के साथ अन्य भाषाओं की भी कई बेहतरीन फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। तो चलिए बिना देर किए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते 23 जनवरी से 29 जनवरी तक रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट पर...

Movie Release This Week Pathaan Gandhi Godse Ek Yudh hindi tamil other languages films will release in january
पठान और गांधी गोडसे एक युद्ध - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी में रिलीज होने जा रही हैं ये तीन फिल्में
इस हफ्ते बॉलीवुड में तीन बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैं। जिनमें तीनों फिल्में एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर देती नजर आएंगी। क्योंकि इन दोनों फिल्मों में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स मौजूद हैं। यश राज फिल्म्स के निर्देशन में बनी फिल्म 'पठान' सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान के आलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण, आशुतोष राणा, डिंपल कपाड़िया एक साथ स्क्रीन पर अभिनय करते हुए नजर आएंगे। तो वही फिल्म पठान में सलमान खान कैमियो करते हुए दिखाई देंगे। दूसरी तरफ डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के जरिए संतोषी करीब 9 साल बाद निर्देशन की कमान संभाल बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। तो वहीं निर्देशक शिरीष खेमरिया के निर्देशन में बनी फिल्म हू एम आई रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में चेतन शर्मा, रिशिका चांदनी और सुरेन्द्र राजन जैसे कलाकार अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। यह सभी फिल्में 23 जनवरी से शुरू हो रहे इस हफ्ते में सिनेमाघरों में भिड़ने के लिए तैयार हैं।

Movie Release This Week Pathaan Gandhi Godse Ek Yudh hindi tamil other languages films will release in january
धीरा और सिंढूरम - फोटो : सोशल मीडिया

तेलुगू भाषा में आने जा रही हैं चार फिल्में
23 जनवरी को तेलुगू भाषा की 4 फिल्मों के बीच घमासान देखने को मिलेगा। बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत सिर्फ हिंदी और कन्नड भाषाओं की फिल्मों के बीच ही नहीं बल्कि, इस हफ्ते सिनेमाघरों में तेलुगु की, 'हंट', 'बुट्टा बोम्मा', 'धीरा' और 'सिंढूरम' भी रिलीज होने जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Movie Release This Week Pathaan Gandhi Godse Ek Yudh hindi tamil other languages films will release in january
थानकम और आरसी ब्रदर्स - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ मलयालम और गुजरती में होगा घमासान
कन्नड़ भाषा की बात करें तो इसमें दो फिल्में 'क्रांति' और 'आरसी ब्रदर्स' रिलीज होने जा रही हैं। मलयालम में फिल्म 'थानकम' और 'अलोन' फिल्म रिलीज हो रही है। तो वहीं गुजरती में एक फिल्म 'कर्मा' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
Movie Release This Week Pathaan Gandhi Godse Ek Yudh hindi tamil other languages films will release in january
बांबू और पिकोलो - फोटो : सोशल मीडिया

मराठी में होगी दो की टक्कर
इस हफ्ते मराठी बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी, यानी यह हफ्ता मराठी दर्शकों के लिए काफी शानदार रहने वाला है। जिनमें मराठी भाषी फिल्म 'बांबू', 'पिकोलो' और 'तूच मजा कालिज' रिलीज होने जा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed