फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: बप्पी दा का निधन और हिजाब विवाद पर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 16 Feb 2022 08:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 16 Feb 2022 08:00 PM IST
सार

80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का मंगलवार को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।

विज्ञापन
Filmy Wrap: Bappi Da passes away and Swara Bhaskar gets trolled over Hijab controversy read 10 news from the entertainment world
बप्पी लाहिड़ी, स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का मंगलवार को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक नामजोशी ने पीटीआई को बताया कि "लाहिड़ी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को उनके घर बुलाया। उन्हें फिर अस्पताल लाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं, जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई।" बप्पी लाहिड़ी, जिन्हें व्यापक रूप से भारत में "डिस्को किंग" के रूप में जाना जाता है, का जन्म 1952 में पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में शास्त्रीय संगीत में एक समृद्ध परंपरा वाले परिवार में हुआ था।


'डिस्को किंग' बप्पी दा अलविदा: सालभर से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे बप्पी लाहिड़ी, एक दिन घर जाकर दोबारा आए थे अस्पताल
Filmy Wrap: Bappi Da passes away and Swara Bhaskar gets trolled over Hijab controversy read 10 news from the entertainment world
स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर अगर किसी अभिनेत्री को सबसे ज्यादा ट्रोल किया जाता है तो वो हैं स्वरा भास्कर। स्वरा कुछ भी पोस्ट करती हैं तो उसमें ट्रोलर्स की बाढ़ आ जाती है। कुछ दिनों पहले किए ट्वीट में स्वरा भास्कर ने द्रौपदी चीर हरण की तुलना हिजाब विवाद से की थी। स्वरा अपने इस ट्वीट में जमकर ट्रोल हो रही हैं। लोग उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘महाभारत में द्रौपदी के जबरन कपड़े उतारे गए थे…और सभा में बैठे ज़िम्मेदार, शक्तिशाली, क़ानून बनाने वाले देखते रहे…ऐसे ही आज याद आया।
 

Hijab Row: हिजाब विवाद को द्रौपदी के चीर हरण से जोड़कर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, यूजर्स बोले- दीदी इस ट्वीट का कितना मिला?
 
Filmy Wrap: Bappi Da passes away and Swara Bhaskar gets trolled over Hijab controversy read 10 news from the entertainment world
बप्पी लाहिड़ी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक - फोटो : ANI

भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का आज मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 69 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। लाहिड़ी के एक रिश्तेदार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। इस बीच बप्पी लाहिड़ी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "बप्पी लाहिड़ी जी का संगीत सर्वांगीण था और विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था। उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद रहेगा। उनके निधन से दुखी हूं।"


Bappi Lahiri Death: मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का निधन, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया शोक
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Bappi Da passes away and Swara Bhaskar gets trolled over Hijab controversy read 10 news from the entertainment world
Badhaai Do Review - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव की फिल्म ‘बधाई दो’ (Badhaai Do) को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं और इन पांच दिनों में फिल्म ने करीब 11 करोड़ का कलेक्शन ही किया है। बधाई दो ने सिनेमाघरों में धीमी शुरूआत की। हालांकि वैलेंटाइन डे पर 'बधाई दो' की कमाई में उछाल देखा गया। इस फिल्म ने चार दिनों में कुल 9.5 करोड़ की कमाई की। अब फिल्म के पांचवे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।


Badhaai Do Collection Day 5: 'बधाई दो' की रफ्तार हुई धीमी, 5 दिन में राजकुमार और भूमि की फिल्म ने बटोरे इतने करोड़ रुपये
विज्ञापन
Filmy Wrap: Bappi Da passes away and Swara Bhaskar gets trolled over Hijab controversy read 10 news from the entertainment world
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का मंगलवार रात मुंबई के एक अस्पताल में कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा, उनके परिवार ने एक बयान में कहा। परिवार के सदस्यों ने उल्लेख किया कि अंतिम संस्कार 17 फरवरी को होगा क्योंकि वह गायक के बेटे बप्पा लाहिड़ी के लॉस एंजिल्स से लौटने का इंतजार कर रहे हैं। आधिकारिक बयान में कहा, "यह हमारे लिए एक गहरा दुखद क्षण है। हमारे प्यारे बप्पी दा कल आधी रात को स्वर्ग की यात्रा पर निकल गए हैं। कल मध्य सुबह ला से बप्पा के आगमन पर अंतिम संस्कार होगा। हम उनकी आत्मा के लिए प्यार और आशीर्वाद मांग रहे हैं।" 


RIP Bappi Lahiri: कल होगा बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार, बेटे बप्पा का हो रहा है इंतजार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed