दिग्गज अभिनेता कमल हासन लोकेश सेतुपति द्वारा निर्देशित अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म विक्रम के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म के प्रचार कार्यक्रम में बोलते हुए एक सवाल के जवाब में अभिनेता ने कहा, पैन इंडिया एक फिल्म एक सिक्के के अलावा और कुछ नहीं है। यह नया नहीं है, क्योंकि भारतीय सिनेमा ने हमेशा 'मुगल-ए-आजम' और ' चेम्मीन" (मलयालम फिल्म जिसे हिंदी में डब नहीं किया गया था), जैसी फिल्मों का निर्माण किया है, सभी भाषाओं में लोकप्रिय थीं। इसके अलावा साउथ और बॉलीवुड के विवाद पर भी कमल हासन ने अपनी राय रखी है।
Filmy Wrap: भाषा विवाद में कमल हासन भी कूदे और आमिर-किरण हुए ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
दिग्गज अभिनेता कमल हासन लोकेश सेतुपति द्वारा निर्देशित अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म विक्रम के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाई गई। बुधवार को अदालत का फैसला आने के बाद से ही इस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। राजनेताओं से लेकर फिल्म जगत से जुड़े तमाम दिग्गज कोर्ट के इस फैसले पर अपनी राय दे रहे हैं। पढ़िए...
Yasin Malik: यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा पर भड़के बॉलीवुड सितारे, बोले- उसे फांसी दो
बीते दिनों 21 साल की कन्नड़ टीवी अभिनेत्री चेतना राज के आकस्मिक निधन ने सभी को हैरान-परेशान कर दिया था। चेतना की मृत्यु हुए अभी कुछ ही समय बीता है कि सिनेमा इंडस्ट्री से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की 21 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार ने आत्महत्या कर ली है। इस खबर ने सभी को चौंका दिया है और पूरी बंगाली इंडस्ट्री सदमे में पहुंच गई है।
Bidisha De Majumdar: बंगाली एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, पंखे से लटका मिला 21 साल की अभिनेत्री का शव
रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी एक बार फिर स्क्रीन पर धमाल मचाने आ रहे हैं। 'सिम्बा' और 'सूर्यवंशी' की सफलता के बाद दोनों ने 'सर्कस' के लिए हाथ मिलाया था। वहीं, अब दोनों एक बार फिर एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर और रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपने आगामी प्रोजेक्ट की झलक दिखाई है, जिसने फैंस के बीच उत्साह पैदा कर दिया है। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि यह प्रोजेक्ट क्या हो सकता है।
Ranveer Singh: रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने फिर मिलाया हाथ, अभिनेता को एक्शन करते देख फैंस हुए एक्साइटेड
फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने 25 मई को अपना 50वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान उन्होंने शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां शामिल हुईं। इस पार्टी में सितारों का मेला लगा। किसी ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी में शिरकत की तो कोई मां के साथ पहुंचा। कुछ सितारों ने अकेले पहुंचकर इस पार्टी में चार चांद लगा दिए। पार्टी में शामिल होने आए सेलेब्स के लुक और स्टाइल की चारों तरफ चर्चा हो रही है। देखते हैं, कौन किस अंदाज में पहुंचा....
Karan Johar Birthday Bash: करण की पार्टी में लगा सितारों का मेला, इन 10 तस्वीरों में देखिए सेलेब्स का अलग अंदाज