फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: द केरल स्टोरी पर भड़के CM विजयन और दुबई में मंदिर निर्माण देखने पहुंचे अक्षय, पढ़ें फिल्मी खबरें

Sun, 30 Apr 2023 07:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 30 Apr 2023 07:39 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Citadel The kerala Story Akshay Kumar Kangana Ranaut Jawan Aryan Khan Shah Rukh Khan Salman Khan
पिनराई विजयन, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होते रहता है। अपने पसंदीदा सितारों से जुड़े हर अपडेट के लिए फैंस बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...

Filmy Wrap Citadel The kerala Story Akshay Kumar Kangana Ranaut Jawan Aryan Khan Shah Rukh Khan Salman Khan
सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री जिया खान आत्महत्या मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 10 साल चले मुकदमे के बाद अभिनेता सूरज पंचोली को बरी कर दिया। ‘अमर उजाला’ से एक खास मुलाकात में सूरज पंचोली कहते हैं, ‘एक इंसान के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय वह होता है जब वह 20 साल का होता है। लेकिन इस उम्र में मुझे एक आतंकवादी की तरह जेल में डाल दिया गया। अब मेरे बीते 10 साल कौन लौटाएगा?’ इस पूरे मामले में उनकी दलीलें क्या रहीं और किस वजह से वह बरी हुए, पढ़िए सूरज पंचोली का ये इंटरव्यू। 
Sooraj Pancholi Interview: सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग पर सनसनीखेज खुलासा, इस एक वजह से बरी हो गए सूरज पंचोली

Filmy Wrap Citadel The kerala Story Akshay Kumar Kangana Ranaut Jawan Aryan Khan Shah Rukh Khan Salman Khan
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने एक विज्ञापन के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। खास बात यह है कि उन्होंने अपना डेब्यू पिता के साथ किया है। यह एड एक स्ट्रीटवियर ब्रांड का था, जिसके लिए उन्होंने किंग खान को निर्देशित किया।
Aryan Khan: शाहरुख खान के साथ काम करने का कैसा रहा अनुभव? बेटे आर्यन ने उठाया राज से पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Citadel The kerala Story Akshay Kumar Kangana Ranaut Jawan Aryan Khan Shah Rukh Khan Salman Khan
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ट्विंकल खन्ना भले ही फिल्मों से दूर हो, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस के साथ वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारियां साझा करती हैं। इसके साथ ही वह अक्षय कुमार और अपने बच्चों के बारे में भी कुछ बातें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। अब एक बार फिर  ट्विंकल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है।
Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने शेयर की माता-पिता की अनदेखी तस्वीर, फैंस बोले- खूबसूरती विरासत में मिली है

विज्ञापन
Filmy Wrap Citadel The kerala Story Akshay Kumar Kangana Ranaut Jawan Aryan Khan Shah Rukh Khan Salman Khan
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपने हालिया इंटरव्यू की वजह से इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसी भी बातें बताई हैं, जिनके बारे में लोगों को शायद ही पता होगा। 
Salman Khan: क्या सलमान ने कभी किसी को फिल्म से निकाला? दबंग खान ने किया दिलचस्प खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed