सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: दीपिका अस्पताल में भर्ती और आशा पारेख को मिलेगा फाल्के अवॉर्ड, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 27 Sep 2022 07:56 PM IST
विज्ञापन
filmy wrap deepika padukone hospitalised and asha parekh honured at dadasaheb phalke award entertainment news
दीपिका पादुकोण, आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत से हर दिन कोई न कोई नई खबरें सामने आती रहती हैं। आने वाले समय में कई सितारों की फिल्में रिलीज के लिए कतार में हैं तो वहीं कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इसके अलावा, सेलेब्स अपनी निजी जिंदगी के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। दीपिका पादुकोण को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं आशा पारेख को आज दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने की घोषणा की गई है। तो आइए बताते हैं आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में...

Trending Videos
filmy wrap deepika padukone hospitalised and asha parekh honured at dadasaheb phalke award entertainment news
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को कल यानि 26 सितंबर की देर रात अस्पताल में अचानक भर्ती कराया गया है। अभिनेत्री को घबराहट की शिकायत के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इससे पहले भी उनको ऐसा हो चुका है, इसलिए फैंस भी अभिनेत्री की तबीयत को लेकर चिंता में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब अभिनेत्री अच्छा महसूस कर रही हैं।

Deepika Padukone: अचानक खराब हुई दीपिका पादुकोण की तबीयत, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
filmy wrap deepika padukone hospitalised and asha parekh honured at dadasaheb phalke award entertainment news
सैफ-करीना, विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरहिट फिल्म ब्रह्मास्त्र के रिलीज होने से पहले सोशल मीडिया पर बायकॉट ब्रह्मास्त्र और बायकॉट बॉलीवुड जमकर ट्रेंड कर रहा था। जब फिल्म हिट होने लगी उसके बाद से बायकॉट का राग अलापना बंद हो गया। अब एकबार फिर से विरोध के स्वर तेज हो रहे हैं, लेकिन ब्रह्मास्त्र को लेकर नहीं बल्कि ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा को लेकर। अब आप सोच रहे होंगे कि इन्होंने ऐसा क्या कर दिया, जिससे बायकॉट गैंग इनके खिलाफ सक्रिय हो गया। दरअसल इस विरोध की वजह एक पुराना वीडियो है जो जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं वह कौन सा वीडियो है और उसके पीछे की सच्चाई क्या है।

Saif Ali Khan: बेटे का नाम राम नहीं..., सैफ-करीना का पुराना वीडियो वायरल होते ही ट्रेंड हुआ बायकॉट विक्रम वेधा
filmy wrap deepika padukone hospitalised and asha parekh honured at dadasaheb phalke award entertainment news
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : Instagram
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। दोनों की एकसाथ ये पहली फिल्म थी, जो कि सुपरहिट साबित हो गई है। ऐसे में सफलता के मजे लेना तो बनता है। रणबीर और आलिया ने इसी साल अप्रैल महीने में शादी की थी। जिसके बाद जून में अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करके सभी को चौंका दिया था। फिलहाल आलिया भट्ट अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के भी मजे ले रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस कपल ने बताया कि उन्होंने अपने बेबी का कमरा तैयार करवा लिया है।

Ranbir-Alia: तैयार हो रहा है कपूर खानदान के चिराग का कमरा, परवरिश के लिए किताबें पढ़ रहा कपल
विज्ञापन
filmy wrap deepika padukone hospitalised and asha parekh honured at dadasaheb phalke award entertainment news
asha parekh - फोटो : instagram

दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को साल 2022 में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अभिनेत्री की जन्मदिन से कुछ दिन पहले इस बात का एलान किया है। यूं तो आशा पारेख ने एक्टिंग से रिटायरमेंट ले लिया है। लेकिन 60 और 70 के दशक में आशा पारेख का नाम तब की बेहतरीन अभिनेत्रियों में लिया जाता था। अपने समय में फिल्मी पर्दे पर राज करने वाली आशा पारेख सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्री थीं। बता दें कि 1992 में, उन्हें सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

Dada Saheb Phalke Award: आशा पारेख को दिया जाएगा दादा साहब फाल्के अवॉर्ड, केंद्रीय मंत्री ने किया एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed