मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ ना कुछ हलचल होती रहती है। सिने प्रेमी भी सितारों से जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं। तो आइए 10 खबरों से जानते हैं कि आज सिनेमा जगत में क्या हलचल हुई...
Filmy Wrap: साउथ में डेब्यू करेंगी दीपिका और बांग्लादेश में कैंसिल हुआ नोरा का शो, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ ना कुछ हलचल होती रहती है। सिने प्रेमी भी सितारों से जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Nora Fatehi: बांग्लादेश सरकार ने कैंसिल किया नोरा फतेही का डांस शो, डॉलर बचाने के लिए लिया फैसला
Vaishali Takkar Suicide: वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले में पुलिस ने राहुल नवलानी और उसकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने राहुल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि राहुल घर पर ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ गायब हो गया है। बता दें कि वैशाली ठक्कर ने पांच पन्नों के सुसाइड नोट में सिर्फ राहुल और उसकी पत्नी की प्रातड़ना का ही जिक्र किया है।
Vaishali Takkar: आत्महत्या से एक दिन पहले वैशाली के पिता ने की थी राहुल को समझाने की कोशिश, भाई ने किया खुलासा
ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फिल्म को मंजूरी दिलाने के नाम पर निर्माता मान सिंह को लाखों का चूना लगाने वाला संजय सहा इसके पहले एक और फिल्म निर्माता गौरांग दोशी को भी चूना लगा चुका है।संजय सहा के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद ये भी खुलासा हुआ है कि उसकी कथित पार्टनर राधिका नंदा दरअसल उसकी पत्नी है और दोनों ने मिलकर गौरांग से करीब एक करोड़ 55 लाख रुपये ठगे हैं।
OTT Fraud 02: विवेक ओबेरॉय से दोस्ती गांठकर इस निर्माता से ठगे डेढ़ करोड़, पार्टनर नहीं दंपती हैं संजय-राधिका
हॉलीवुड की फिल्मों का भारत में अलग की क्रेज देखने को मिलता है और जब बात मार्वल की आती है, तो इसकी बात ही अलग है। सुपरपावर से भरी इस दुनिया को जानने वाले दर्शकों को मार्वल की हर नई फिल्म का इंतजार रहता है और वह पुरानी फिल्मों को भी बार-बार देखना पसंद करते हैं। इस बीच अब सबकी नजर 'कैप्टन अमेरिका: न्यू वर्ल्ड ऑर्डर' पर बनी हुई है, जो साल 2024 में रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और दर्शकों के इसी उत्साह को बढ़ाते हुए मार्वल ने फिल्म के नए कैरेक्टर का एलान कर दिया है।
Marvel Universe: कैप्टन अमेरिका के अगले पार्ट में नजर आएंगे ये दिग्गज अभिनेता, निभाएंगे एंटी-हीरो किरदार