मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया होता है। फिल्मी सितारे कभी अपनी फिल्मों की वजह से तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। प्रशंसक भी अपने चहेते स्टार्स से जुड़ी हर जानकारी पर नजर रखना चाहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Filmy Wrap: ईडी ने नोरा से की पांच घंटे पूछताछ और बयान पर परेश रावल ने मांगी माफी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री नोरा फतेही को आज 200 करोड़ की ठगी और सुकेश चंद्रशेखर मामले में पूछताछ के लिए सुबह दिल्ली के प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय बुलाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां अभिनेत्री से करीब पांच घंटे तक ईडी ने पूछताछ की। शाम करीब पांच बजे नोरा फतेही प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय से रवाना हुईं। बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस से पहले भी कई बार पूछताछ हो चुकी है।
Nora Fatehi: ईडी दफ्तर से रवाना हुईं नोरा फतेही, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब पांच घंटे तक हुई पूछताछ
बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। लेकिन प्रचार के दौरान बंगालियों को लेकर की गई अपनी एक टिप्पणी को लेकर वह विवादों में फंस गए हैं। उन्होंने महंगे गैस सिलेंडर को बंगालियों से जोड़ते हुए ऐसे बयान दिया कि वह आलोचनाओं का शिकार हो गए, जिसके बाद अब उन्होंने माफी मांग ली है।
Paresh Rawal: ‘सस्ते गैस सिलेंडर से बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे’, परेश रावल के बयान पर मचा बवाल, मांगी माफी
कॉमेडी फिल्म 'सर्कस' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। रोहित शेट्टी ने साल 2022 के खत्म होने से पहले ही अपना धमाका कर दिया है। 'सर्कस' फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है। इस फिल्म के जरिए रणवीर सिंह डबल धमाका लेकर आए हैं। वहीं दीपिका पादुकोण ने भी फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।
Cirkus Trailer: 'सर्कस' में रणवीर सिंह का डबल धमाका, 'गोलमाल' से जुड़े तार, जारी हुआ फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर
अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक दे चुकी है। 'राम सेतु' को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। फिल्हाल दर्शकों को यह फिल्म फ्री में उपलब्ध नहीं होने वाली है। दर्शकों को इसे देखने के लिए अपनी जेब ढीली करनी होगी। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है।
Ram Setu On OTT: अक्षय कुमार की 'राम सेतु' ओटीटी पर रिलीज, फिल्म देखने के लिए देना होगा अतिरिक्त शुल्क