धमाकेदार एक्शन थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम स्टारर एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'अटैक' 1 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। फिल्म अटैक में जॉन के अलावा मुख्य भूमिकाओं में जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आने वाली हैं। लक्ष्य आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म अटैक पार्ट 1 एक मेगा रिलीज है। एक्शन और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म एक्शन ओरिएंटेड वेंचर है। 'अटैक' की कहानी एक ऐसी दुनिया पर आधारित है, जहां आने वाले समय में युद्ध प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा लड़े जाएंगे।
Filmy Wrap: एक अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म अटैक और आस्था गिल हुईं ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
साल 2017 में मलयालम अभिनेत्री के साथ मारपीट और यौन शोषण मामले में पांच सालों के बाद अभिनेत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सारे मामले पर खुलकर बात की है।
साल 2017 में मलयालम अभिनेत्री के साथ मारपीट और यौन शोषण मामले में पांच सालों के बाद अभिनेत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सारे मामले पर खुलकर बात की है। अभिनेत्री ने कहा कि वह इस मामले में अब तक चुप रहीं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आपको बता दें कि मलयालम अभिनेत्री ने साउथ के मशहूर एक्टर दिलीप पर यौन शोषण करने के साथ ही कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद जांच में कई बातें सामने आईं थी और अब एक्ट्रेस ने खुद इस पूरे मामले पर बात की है।
Actress Assault Case: दिलीप के खिलाफ मलयालम अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सम्मान वापस पाने के लिए आखिरी दम तक लड़ूंगी
अपनी दमदार आवाज और बेहतरीन गानों से अक्सर चर्चा में रहने वाली गायिका आस्था गिल एक बार फिर सुर्खियां बनी हुई हैं। अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन करने वालीं आस्था सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। समय-समय पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस पसंद भी करते हैं। इसी बीच अब आस्था ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं।
Aastha Gill: टॉयलेट सीट पर पोज देती नजर आईं आस्था गिल, फैंस ने कहा- कम से कम टॉयलेट तो छोड़ देती
17 साल बाद अभिनेता श्रेयस तलपडे ने फिर क्रिकेट की गेंद पकड़ी है। श्रेयस को हिंदी सिनेमा में पहली शोहरत एक दिव्यांग क्रिकेटर के किरदार में साल 2005 में फिल्म ‘इकबाल’ में मिली और अब वह अगले महीने रिलीज होने जा रही फिल्म ‘कौन प्रवीण ताम्बे?’ में फिर एक बार अपनी अंगुलियों का कमाल दिखाने जा रहे हैं। जैसा कि फिल्म का नाम है, क्रिकेट खिलाड़ी प्रवीण ताम्बे का नाम सामने आने पर तमाम लोग यही सवाल करते हैं, लेकिन प्रवीण ताम्बे की कहानी तमाम खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा की एक अनूठी कहानी है। प्रवीण ने 41 साल की उम्र में आईपीएल में अपना करियर शुरू किया और अपनी मेहनत व लगन से न सिर्फ अपने साथियों का बल्कि जनता का दिल भी जीत लिया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत को फिल्म इंडस्ट्री में उनके दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार किरदार निभाए हैं, लेकिन 7 मार्च साल 2014 को रिलीज हुई फिल्म 'क्वीन' कंगना के करियर में बहुत अहमियत रखती है। इस फिल्म को रिलीज हुए आज पूरे 8 साल हो चुके हैं और इस मौके पर कंगना ने इंस्टाग्राम के जरिए फिल्म से जुड़ी यादें साझा की हैं। इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड में निभाए अपने अन्य दमदार किरदारों को याद करते हुए अपने फिल्मी सफर के बारे में भी लिखा है।
Queen: कंगना रणौत की फिल्म 'क्वीन' को पूरे हुए 8 साल, बोलीं-इसने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी