सब्सक्राइब करें

Aastha Gill: टॉयलेट सीट पर पोज देती नजर आईं आस्था गिल, फैंस ने कहा- कम से कम टॉयलेट तो छोड़ देती

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 07 Mar 2022 06:39 PM IST
सार

अपनी दमदार आवाज और बेहतरीन गानों से अक्सर चर्चा में रहने वाली गायिका आस्था गिल एक बार फिर सुर्खियां बनी हुई हैं। अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन करने वालीं आस्था सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

विज्ञापन
Aastha Gill get brutally trolled for doing photoshoot on toilet fans said toilet me kaun pose deta hai
आस्था गिल - फोटो : इंस्टाग्राम

अपनी दमदार आवाज और बेहतरीन गानों से अक्सर चर्चा में रहने वाली गायिका आस्था गिल एक बार फिर सुर्खियां बनी हुई हैं। अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन करने वालीं आस्था सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। समय-समय पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस पसंद भी करते हैं। इसी बीच अब आस्था ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं।

Trending Videos
Aastha Gill get brutally trolled for doing photoshoot on toilet fans said toilet me kaun pose deta hai
आस्था गिल - फोटो : Instagram

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गईं इन तस्वीरों के सामने आते ही आस्था सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, सामने आईं इन तस्वीरों में वह टॉयलेट में फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने कमॉड सीट पर बैठ कर भी पोज देते हुए फोटो क्लिक कराई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aastha Gill get brutally trolled for doing photoshoot on toilet fans said toilet me kaun pose deta hai
आस्था गिल - फोटो : Insatagram

आस्था की इन तस्वीरों को देख सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ओर जहां कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कुछ उनकी तस्वीरों को देख अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। हाल ही में शेयर की गईं इन लेटेस्ट तस्वीरों में आस्था गिल नीले रंग की ड्रेस में टॉयलेट के अंदर फोटोशूट कराती नजर आईं।

Aastha Gill get brutally trolled for doing photoshoot on toilet fans said toilet me kaun pose deta hai
,दिव्यांका त्रिपाठी, आस्था गिल - फोटो : इंस्टाग्राम

इन तस्वीरों में आस्था गिल नीले रंग की शॉट स्कर्ट और जैकेट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि उनकी फोटोशूट की जगह देख नेटीजन्स उनकी खिल्ली उड़ाते नजर आ रहे हैं। आस्था की इन फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, कम से कम टॉयलेट तो छोड़ देती। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, कमाल है कहीं भी शुरू हो जाते हैं। इतना ही नहीं उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा. कोई और जगह नहीं मिली। जबकि एक और यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, मैम को यहां भी फोटोशूट कराना है।

विज्ञापन
Aastha Gill get brutally trolled for doing photoshoot on toilet fans said toilet me kaun pose deta hai
खतरों के खिलाड़ी 11 में आस्था गिल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी बेहतरीन गानों से दर्शकों का दिल जीतने वालीं आस्था गिल कलर्स चैनल के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह कई मशहूर गानों को भी अपनी आवाज दे चुकी हैं। आस्था गिल के मशहूर गानों में डीजे वाले बाबू, नागिन, कमरिया, दिलबर- दिलबर, सैटरडे- सैटरडे जैसे गाने शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed