एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों से जुड़ी जानकारी पाने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ।
Filmy Wrap: ऋतिक-सबा किस करते कैमरे में कैद और मोनालिसा ने अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारे हैं, उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। साल 2022 में अक्षय कुमार ने कई फिल्में की, लेकिन लगभग सभी फ्लॉप हो गईं। इस साल अभिनेता की सेल्फी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का ट्रेलर फैंस को पसंद आया था, जिसके बाद फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। बीते शुक्रवार को सेल्फी थिएटर में रिलीज हुई, लेकिन कहानी दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और फिल्म फ्लॉप हो गई। अब अक्षय कुमार के लिए एक और दुख भरी खबर सामने आई है।
Akshay Kumar: 'सेल्फी' की असफलता के बाद अक्षय कुमार को फिर लगा झटका, कैंसिल हुआ द एंटरटेनर्स का कॉन्सर्ट
वर्ष 2017 में अभिनेत्री के साथ हुए यौन शोषण मामले में सुनील एन एस की जमानत याचिका पर केरल हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। बता दें कि पल्सर सुनी के नाम से मशहूर सुनील एनएस इस मामले का मुख्य आरोपी है।
Actress Assault Case: सुनील एनएस की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित, 2017 मामले का है मुख्य आरोपी
बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बीच एक्ट्रेस रविवार को एक अवॉर्ड शो का हिस्सा बनीं। रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस अंदाज से उन्होंने महफिल लूट ली। वहीं, इस अवॉर्ड शो में आलिया भट्ट भी रेड कार्पेट पर काफी खूबसूरत लगीं। इसी बीच नई नवेली दुल्हन बनीं कियारा एकबार फिर जमकर ट्रोल हुई हैं।
Kiara Advani: कियारा आडवाणी का यह लुक देख सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स, पूछा- रिसेप्शन की ड्रेस अब डिलीवर हुई
अभिनेत्री कंगना रणौत अपने काम से ज्यादा अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर किसी न किसी पर निशाना साधती नजर आती हैं। एक बार फिर पंगा गर्ल ने बॉलीवुड माफियाओं को आड़े हाथों लिया है। कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट से दो-तीन ट्वीट किए हैं। कंगना ने बॉलीवुड माफियाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वह रात में हीरो के बुलाने पर उसके कमरे में जाने वालों में नहीं हैं, इसलिए वे उन्हें घमंडी कहते हैं। इसके अलावा कंगना ने और भी खरी-खरी सुनाई है। आइए जानते हैं...
Kangana Ranaut: फिल्म माफियाओं पर फूटा कंगना का गुस्सा, बोलीं- मैं हीरो के बुलाने पर उनके कमरों में नहीं जाती