मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया से हर दिन नई खबरें सामने आती हैं। फैंस भी अपने फिल्मी सितारों और पसंदीदा फिल्मों से जुड़ी हर जानकारी पर नजर रखते हैं। आज नई साल के पहले दिन भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। किसी फिल्म की रिलीज डेट का एलान हुआ है तो किसी स्टार की निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट सामने आई हैं। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में।
Filmy Wrap: फिर उठी उर्फी की गिरफ्तारी की मांग और Jr NTR की फिल्म की रिलीज डेट का एलान, पढ़ें मनोरंजन की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्फी जावेद आए दिन अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। कई बार उर्फी के फैशन सेंस की तारीफ होती है, तो कई बार कपड़े ही उनके लिए मुसीबत का सबब बन जाते हैं। उर्फी को अक्सर ही अपनी कपड़ों को लेकर ट्रोल किया जाता है, तो पुलिस को शिकायत भी दी जा चुकी है। वहीं, अब एक बार फिर उर्फी को उनके बोल्ड लुक के चलते निशाना बनाया गया है।
फिर मुसीबत में उर्फी जावेद, भाजपा नेता चित्रा वाघ ने मुंबई की सड़कों पर टॉपलेस होने पर की गिरफ्तारी की मांग
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के रिकॉर्ड बनाए हैं। अभी तक वह सफलता का जश्न मना रहे हैं क्योंकि न सिर्फ इस फिल्म ने देश में बल्कि विदेशों में भी खूब जलवा बिखेरा है, वहीं इस पर अवॉर्ड्स की भी खूब बारिश हो रही है। अब इसी बीच अभिनेता की आगामी फिल्म (जिसका अस्थाई टाइटल NTR30 है) की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है।
NTR 30: साउथ की एक और पैन इंडिया फिल्म होगी रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी Jr Ntr की एक्शन थ्रिलर
नए साल का जश्न पूरा बॉलीवुड मना रहा है हालांकि रणवीर सिंह ने न्यू ईयर के मौके पर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिसे देखकर फैंस हैरान हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। यह छोटा सा क्लिप फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का है। वीडियो में टॉम हैंक्स के साथ सभी जश्न मनाते नजर आ रहे हैं, लेकिन लेफ्टिनेंट डैन उदास बैठे हुए हैं।
Ranveer Singh: नए साल पर सदमे में रणवीर सिंह? सोशल मीडिया पोस्ट देखकर लोग बोले- सर्कस देख ली क्या
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब नजर आते हैं। हाल ही में दोनों को देख फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। ऐसे में देबिना की सुरक्षा सुनिश्चित करने में गुरमीत चौधरी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने देबिना को भीड़ से बचाया, हालांकि इस बीच वह खुद चोटिल हो गए। हालांकि, भगवान का शुक्र है कि इस दौरान एक्टर को गंभीर चोट नहीं आई।
Gurmeet Choudhary-Debina: भीड़ से देबिना को बचाने के चक्कर में चोटिल हुए गुरमीत, पैरों में आई है चोट