बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में आमिर खान पहली बार सिख किरदार में नजर आएंगे और उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। ये फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है, जो यकीनन फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन दर्शकों को फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के रिलीज होने का थोड़ा और इंतजार करना है। आमिर खान की तरफ से फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान भी आज कर दिया गया है। ये फिल्म 11 अगस्त को सिमेनाघरों में रिलीज होगी।
Filmy Wrap: कन्नड़ अभिनेत्री भार्गवी नारायण का निधन और फिर बदली 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज डेट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में आमिर खान पहली बार सिख किरदार में नजर आएंगे और उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म, थिएटर और छोटे पर्दे की कलाकार भार्गवी नारायण का सोमवार रात निधन हो गया। वह 83 साल की थीं और उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं। इस दुखद समाचार के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। अभिनेत्री की पोती ने उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। भार्गवी नारायण अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गई हैं। उनकी शादी बेलावडी नंजुन्दैया नारायण से हुई थी, जिन्हें मेकअप नानी के नाम से भी जाना जाता है, वह एक अभिनेता और मेकअप आर्टिस्ट भी थे। अभिनेत्री के बेटे प्रकाश ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर उनकी इच्छा के अनुसार सेंट जॉन्स अस्पताल को दान कर दिया जाएगा। उनकी आंखें नेत्रधाम संस्थान को दान की जाएगी।
Actress Bhargavi Death: कन्नड़ अभिनेत्री भार्गवी नारायण का 83 साल की उम्र में निधन
अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म बच्चन पांडे का नया पोस्टर शेयर किया है। फिल्म मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अक्षय ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म का ट्रेलर 18 फरवरी यानी शुक्रवार को जारी किया जाएगा। फिल्म के शीर्षक 'बच्चन पांडे' की स्पेलिंग भी से बदल किया गया है। नए पोस्टर में अक्षय एक डरावने गैंगस्टर के रूप में नजर आ रहे हैं। तस्वीर पर टैगलाइन में लिखा है कि 'आप मुझे गुंडा नहीं कह सकते, मैं गॉडफादर हूं। बच्चन पांडे आपको डराने, हसाने, रूलाने के लिए तैयार है। कृपया उन्हें अपना सारा प्यार दें। 18 फरवरी, 2022 को जारी होगा ट्रेलर। ”
Bachchhan Paandey: सामने आया 'बच्चन पांडे' से अक्षय कुमार का लुक , इस दिन जारी होगा ट्रेलर
200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन फर्नांडीज का रिश्ता बीते दिनों खूब चर्चा में रहा। जैकलीन और सुकेश की कई निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं जिसके बाद अभिनेत्री ने पब्लिक लाइफ से दूरी बना ली थी। इन सब मामले के बाद जैकलीन पब्लिक प्लेस में कम ही नजर आ रही थीं। हालांकि अब वह धीरे-धीरे अपने रूटीन में लौट रही हैं। जैकलीन करीबन एक महीने बाद पब्लिक लाइफ एन्जॉय करती नजर आईं। वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंची थीं। इस दौरान वह काफी खुश नजर आ रही थीं। जैकलीन ने फोटोग्राफर्स को देखकर पोज भी दिए। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब देखा जा रहा है।
Jacqueline Fernandez: दोस्तों के साथ पार्टी करने निकलीं जैकलीन, सुकेश के साथ निजी फोटो वायरल होने के बाद बना ली थी पब्लिक लाइफ से दूरी
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नजर वाली हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री भी अपनी इस अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशक में बनी यह फिल्म सेक्स वर्कर गंगुबाई की बायोपिक है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर में अभिनेत्री का लुक और दमदार अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इसी बीच इस फिल्म का एक नया गाना सामने आ गया है।
Gangubai Kathiawadi Song Out: फिल्म का नया गाना ‘जब सैंया’ हुआ रिलीज, शांतनु माहेश्वरी के साथ रोमांस करती नजर आईं आलिया भट्ट