फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: विवादों में फंसे कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी और भाजपा की जीत से खुश हुईं कंगना, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 10 Mar 2022 08:13 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 10 Mar 2022 08:13 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर दो दिन से द कपिल शर्मा शो ट्रेंड कर रहा है, हालांकि इसके पीछे की वजह कुछ अच्छी नहीं है। 

विज्ञापन
Filmy Wrap: Kapil Sharma breaks silence over Controversy and Kangana ranaut is happy with BJP victory  read 10 news of entertainment world
कपिल शर्मा और विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर दो दिन से द कपिल शर्मा शो ट्रेंड कर रहा है, हालांकि इसके पीछे की वजह कुछ अच्छी नहीं है। विवेक अग्निहोत्री ने कपिल शर्मा पर आरोप लगाया था कि कपिल ने उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) को अपने शो में प्रमोट करने से इनकार कर दिया है। अब इस पूरे मामले में कपिल शर्मा का बयान आया है। उन्होंने ट्वीट करके विवेक के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। कपिल शर्मा को टैग करते हुए एक यूजर ने लिखा था- #KashmirFiles को प्रमोट करने से क्यों घबरा गए कपिल? किस बात का डर था जो #VivekRanjanAgnihotri और उनकी फिल्म की सुप्रतिष्ठित स्टारकास्ट को अपने शो पर आने का न्योता नहीं दिया?? मैं तुम्हारा बहुत बड़ा फैन था भाई, लेकिन आपने मुझे और करोड़ों लोगों को निराश किया है। आपका बायकॉट कर रहा हूं।'


 
Vivek Vs kapil: 'एकतरफा कहानी पर भरोसा मत कीजिए', The Kashmir Files प्रमोट नहीं करने के आरोप पर कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Filmy Wrap: Kapil Sharma breaks silence over Controversy and Kangana ranaut is happy with BJP victory  read 10 news of entertainment world
राधे श्याम - फोटो : social media

साउथ सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधे श्याम' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रभास आखिरी बार फिल्म 'साहो' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। लेकिन अब दो साल के इंतजार के बाद अभिनेता इस फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। 'राधे श्याम' कल यानी 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दावा है कि ये फिल्म रिलीज होते हुए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। इसका अंदाजा भी फिल्म की एडवांस बुकिंग से लगाया जा रहा है। फिल्म की एडवांस में ताबड़तोड़ बुकिंग हो रही है। इतना ही नहीं, हैदराबाद में तो ओपनिंग डे पर फर्स्ट डे फर्स्ट शो एडवांस बुकिंग से ही हाउसफुल हो चुका है। 


Radhe Shyam: रिलीज से पहले ही प्रभास की 'राधे श्याम' ने मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में हुई करोड़ों की कमाई

Filmy Wrap: Kapil Sharma breaks silence over Controversy and Kangana ranaut is happy with BJP victory  read 10 news of entertainment world
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए सुबह से चल रही मतगणना अभी भी जारी है। पंजाब को छोड़कर बाकी चारों राज्यों में भाजपा आगे चल रही है। उत्तर प्रदेश में तो भाजपा फिर से भारी मतों के साथ सत्ता में वापसी की तैयारी में हैं। यूपी में जब बीजेपी की तस्वीर साफ हो गई तो कई बॉलीवुड सितारों के चेहरे खिल गए। इन्हीं में से एक हैं कंगना रणौत। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान अभिनेत्री कंगना रणौत अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ का समर्थन करती नजर आई हैं। सुबह से तो कंगना ने चुनाव से संबंधित कोई पोस्ट नहीं की थी, लेकिन अभी कुछ देर पहले उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्टर शेयर किया है।



Up Election Results: भाजपा की जीत पर कंगना रणौत ने दी बधाई, कहा- जिसे देखकर गुंडे कांपे वो यूपी के योगी हैं
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Kapil Sharma breaks silence over Controversy and Kangana ranaut is happy with BJP victory  read 10 news of entertainment world
कौन प्रवीण तांबे ट्रेलर - फोटो : social media

बॉलीवुड में महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव जैसे क्रिकेटर्स पर बायोपिक बन चुकी है। वहीं, अब इस लिस्ट में एक और क्रिकेटर का नाम जुड़ गया है। क्रिकेटर प्रवीण तांबे की जिंदगी पर आधारित फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है और इस फिल्म का नाम 'कौन प्रवीण तांबे' है। वहीं, अब इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े क्रिकेटर प्रवीण तांबे का किरदार निभा रहे हैं और ट्रेलर में भी उनका दमदार अंदाज देखने को मिला है। इस ट्रेलर को देखने से पता चल रहा है कि फिल्म में प्रवीण तांबे के सिर्फ खेल के बारे में नहीं बताया जाएगा। बल्कि फिल्म में उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी काफी कुछ पता चलेगा।


Kaun Pravin Tambe Trailer: 'कौन प्रवीण तांबे' का ट्रेलर हुआ रिलीज, क्रिकेटर बन श्रेयस तलपड़े ने दिखाया अपना दमदार अंदाज
विज्ञापन
Filmy Wrap: Kapil Sharma breaks silence over Controversy and Kangana ranaut is happy with BJP victory  read 10 news of entertainment world
अक्षय कुमार, अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बच्चन पांडे को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेता अरशद वारसी भी नजर आने वाले हैं। इसी बीच अब अभिनेता ने एक्टर अरशद वारसी के साथ अपनी अनबन की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान दोनों अभिनेताओं ने एक-दूसरे की प्रशंसा की। साथ ही अक्षय ने दोनों के बीच दरार की खबरों को भी खारिज कर दिया।


Bachchan Paandey: अरशद वारसी संग अनबन पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लोग बेबुनियाद बातें लिखते हैं 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed